- Home
- National News
- PHOTOS: विराट कोहली ने पत्नी के साथ यहां मनाया जन्मदिन, अनुष्का ने कहा-हमें लोग पहचान ही नहीं पाए
PHOTOS: विराट कोहली ने पत्नी के साथ यहां मनाया जन्मदिन, अनुष्का ने कहा-हमें लोग पहचान ही नहीं पाए
नई दिल्ली. भारतीय कप्तान विराट कोहली का मंगलवार यानी 05 नवंबर को जन्मदिन है। ऐसे में विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ भूटान में अपना जन्मदिन मनाने पहुंचे। दोनों ने यहां ट्रेकिंग ट्रिप भी की। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर इस ट्रिप की तस्वीरें भी शेयर कीं।
15

अनुष्का शर्मा ने फोटो शेयर करते हुए बताया कि किस तरह उनका एक स्थानीय परिवार ने स्वागत किया और चाय की पेशकश की, जब वे और उनके पति विराट 8.5 किमी लंबी ट्रेकिंग ट्रिप पर थकान महसूस कर रहे थे। उन्होंने ये बताया कि किस तरह वे परिवार के लिए केवल थके हुए ट्रेकर थे नाकि सेलिब्रिटी।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
अनुष्का के बाद विराट कोहली ने भी पत्नी के साथ तस्वीर शेयर की। इसमें उन्होंने लिखा, ''अपनी सोलमेट के साथ इस दिव्य स्थान पर आना आशीर्वाद के बराबर है। साथ ही उन सभी लोगों को दिल से शुक्रिया, जिन्होंने मेरे जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।''
35
उधर, अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, आज 8.5 किमी की ट्रेकिंग के दौरान हम एक पहाड़ी पर एक गांव में रुके। यहां हमने एक 4 महीने के बछड़े को खाना खिलाया।
45
उन्होंने आगे लिखा, जब हम ऐसा कर रहे थे, घर के मालिक ने आकर पूछा कि क्या हम ट्रेकिंग में थक गए हैं और एक कप चाय पीएंगे। इसलिए हम उनके घर पहुंचे, जिन्हें बिल्कुल भी ये पता नहीं था कि हम कौन हैं, फिर भी उन्होंने गर्मजोशी से हमारा स्वागत किया। हमने उनके साथ कुछ वक्त बिताया और चाय पी। वे हमें सिर्फ एक थका हुआ ट्रेकर मानते रहे।
55
विराट अभिनेत्री अनुष्का के साथ दिसंबर 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने इटली में शादी की थी।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos