MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Aja Ekadashi Vrat Katha
Who is Bittu Tabahi?
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
Hanuman Ansh Box Office Collection
Kal Ka Rashifal
कौन है नेहा झा
Bank Holidays
Aaj Ka Rashifal
8th Pay Commission
Delhi Building Collapse
Bach Baras 2026 Kab Hai
India Vs Pakistan Tri-Nation Series
Delhi Building Collapse Lookout Circular
  • Home
  • National News
  • हवा के संपर्क में आते ही जहरीली हो जाती है स्टीरीन गैस, दिमाग और रीढ़ पर बुरा असर, 10 मिनट में मौत

हवा के संपर्क में आते ही जहरीली हो जाती है स्टीरीन गैस, दिमाग और रीढ़ पर बुरा असर, 10 मिनट में मौत

हैदराबाद. आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक प्लांट (एलजी पॉलिमर) से स्टीरीन  गैस लीक होने से 8 लोगों की मौत हो गई। 5 हजार से ज्यादा लोग इससे बीमार हैं। बीमार का मतलब कुछ लोग उल्टियां कर रहे हैं, कुछ बेहोश हैं, कुछ सांस नहीं ले पा रहे हैं। किंग जॉर्ज अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि प्लांट से रिसने वाली गैस का नाम स्टीरीन है, जो गैस के संपर्क में आने वालों के दिमाग और रीढ़ पर बुरा असर करती है।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : May 07 2020, 01:04 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111

बाहरी वातावरण में और खतरनाक हो जाती है गैस
बाहरी वातावरण में आने के बाद स्टीरीन गैस, ऑक्सिजन के साथ आसानी से मिल जाती है, जिसके बाद हवा में कार्बन मोनो ऑक्साइड की मात्रा बढ़ने लगती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
211

फेफड़ों पर बुरा असर पड़ता है, घुटन होने लगती है
स्टीरीन गैस के संपर्क में आने के बाद लोगों के फेफड़ों पर बुरा असर पड़ता है और वे घुटन महसूस करने लगते हैं।

311

गैस दिमाग और रीढ़ की हड्डी पर असर करती है
डॉक्टर के मुताबिक, यह गैस बाद में दिमाग और रीढ़ की हड्डी पर भी असर करती है। इस वजह से गैस के संपर्क में आने वाले स्थानीय लोग सड़कों पर इधर-उधर गश खाकर गिर पड़े।

411

गैस से 10 मिनट के अंदर हो सकती है मौत
कुछ डॉक्टरों ने बताया कि प्लॉन्ट से रिसने वाली गैस का नाम स्टीरीन न्यूरो-टॉक्सिन है, जिसके संपर्क में आने के बाद सांस लेने में दिक्कत होती है। इससे 10 मिनट के अंदर ही प्रभावित व्यक्ति की मौत हो सकती है।

511

प्रभावित इलाकों में प्रदेश सरकार व्यापक स्तर पर बचाव कार्य में जुटी है। लोगों को गीले मास्क पहनने के लिए दिए जा रहे हैं। इससे काफी हद तक गैस के दुष्प्रभावों से बचाव किया जा सकता है।
 

611

गुरुवार की सुबह 3.30 बजे हुआ हादसा

 गुरुवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम (Visakhapatnam gas leak accident) स्थित एक प्लांट में अचानक केमिकल गैस लीक ( Andhra Pradesh Gas Tragedy) होने से बड़ा हादसा हो गया। 

711

प्लांट के 3 किमी. रेडियस में जहरीली गैस का असर
जहरीली गैस के रिसाव से कई लोग बीमार हो गए है। गैस रिसाव के चलते प्लांट के 3 किमी के दायरे तक लोगों में दहशत फैली हुई है। कई लोग सड़क पर ही बेहोश हो गए, कइयों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। लोगों ने आंखों में जलन की शिकायत भी की।

811

एक बच्ची सहित 8 की मौत
गैस लीक से एक बच्ची समेत 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा 5000 से अधिक लोग बीमार हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

911

कई लोग सड़कों पर ही बेहोश हो गए 
कई लोग सड़कों पर ही बेहोश हो गए। कई आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ बता रहे हैं।

1011

एनडीआरएफ की टीम तैनात
घटनास्थल पर एनडीआरएफ की टीमें तैनात हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी भी कुछ देर में घटनास्थल पर पहुंचने वाले हैं। 

1111

करीब 50 लोग सड़क पर बेहोश

स्थानीय पुलिस ने बताया, करीब 50 लोग सड़कों पर बेहोश पड़े हुए हैं और घटनास्थल पर पहुंचना मुश्किल होता जा रहा है। पुलिस लोगों से घर से बाहर आने और सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील कर रही है।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Punjab News: जिस बेटे का अंतिम संस्कार किया, वो 15 दिन बाद जेल में जिंदा मिला, पूरा मामला चौंकाएगा
Recommended image2
कौन हैं डॉ. प्रकाश द्विवेदी? जिन्हें गोस्वामी तुलसीदास की सटीक कालगणना पर मिला वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र
Recommended image3
Rahul Gandhi: ‘छात्रों के सपने वापस दे सकते हैं?’ राहुल गांधी के सवाल से Gen-Z की राजनीति में नया मोड़
Recommended image4
PM Modi: ‘मेट्रो के कुछ पल...’ PM मोदी ने शेयर कीं तस्वीरें, यात्रियों संग बातचीत बनी चर्चा का विषय
Recommended image5
UN World Map Resolution: नक्शा कोई भी हो, J&K-Ladakh पर नो कॉम्प्रोमाइज! भारत की चेतावनी से सब हैरान!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved