MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • Weather Report: पूरी जनवरी तक रहेगा सर्दी का सितम, जानिए देश के मौसम का मिजाज

Weather Report: पूरी जनवरी तक रहेगा सर्दी का सितम, जानिए देश के मौसम का मिजाज

नई दिल्ली. सर्दी से जनवरी के अंत तक निजात मिलने की संभावना नजर नहीं आ रही है। भारतीय मौसम विभाग(IMD) ने कहा है उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। कई राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। कश्मीर के अधिकतर इलाकों में इस समय बर्फबारी का दौर जारी है। पहलगाम में तो 5 इंच तक बर्फ गिरी है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी यही हाल है। हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के चलते 4 नेशनल हाइवे और 731 सड़कें बंद हैं। बिजली सप्लाई पर भी असर पड़ा है। तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, अंडमान निकोबार द्वीप समूह भी आजकल में हल्की बारिश का अनुमान है। IMD ने पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट(तेज) जारी किया है।

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jan 25 2022, 08:13 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

पंजाब से दिल्ली तक: IMD ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना जताई है। इन राज्यों के अलावा राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के कई इलाकों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया गया है। यहां 25 से 27 जनवरी तक शीतलहर चल सकती है। फोटो क्रेडिट-kashmirreader.com

26

मध्य प्रदेश: यहां राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अधिकतर इलाके इस समय कड़ाके की सर्दी की चपेट में हैं। IMD भोपाल केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा के मुताबिक यहां मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

फोटो क्रेडिट-Mirror Now(शिमला)

36

बिहार: बिहार स्थित कृषि विज्ञान केंद्र सिरिस के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनूप कुमार चौबे के मुताबिक, 25 जनवरी से मौसम खराब रहने की आशंका है। हालांकि 26 जनवरी से पर्वतीय प्रदेशों में मौसम शुष्क रहेगा। पश्चिमी हवाओं का प्रवाह बढ़ेगा। इससे न्यूनतम तापमान गिरेगा। बिहार के बारे में कहा जा रहा है कि 25 से 29 जनवरी तक अधिकतम तापमान 18 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच। यहां कुछ स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं।

46

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में अगले 3-4 दिनों में सर्दी का असर बढ़ेगा। यहां उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं आना शुरू हो गई हैं। यानी न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक कमी आ सकती है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा छाया रहेगा।

यह तस्वीर मिर्हुजैफा के twitter पेज से ली गई है। इसमें लिखा गया-कश्मीर घाटी के कई इलाकों, खासकर दक्षिण कश्मीर में ताजा हिमपात दर्ज किया गया। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में करीब पांच इंच बर्फबारी हुई।

56

झारखंड: बंगाल की खाड़ी से उठी समुद्री हवाओं का असर झारखंड पर दिखाई दे रहा है। यहां के उत्तर-पूर्वी हिस्सो में आजकल में बारिश की संभावना जताई जा रही है। बंगाल की खाड़ी से उठीं गर्म हवाओं के निचली सतह पर होने और ठंडी हवाओं के ऊपरी सतह पर होने से घना कोहरा छाया रहेगा। यहां कुछ स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं।

पहली तस्वीर कश्मीर के शोपियां के हीरोपोरा की है। दूसरी तस्वीर भी कश्मीर घाटी की है।

66

उत्तर प्रदेश: मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ(western disturbance) के कारण यहां सर्दी फिलहाल कम नहीं होगी। अगले 2-3 दिनों में शीतलहर और बढ़ सकती है। यानी जनवरी के आखिर तक सर्दी से छुटकारा मुममिन नहीं।

यह तस्वीर रईस रमजान(Rayees Ramzan) के twitter पेज से ली गई है। इसमें लिखा गया-मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल युसमर्ग में बर्फीली सड़क पर एक व्यक्ति अपनी बाइक की सवारी करता हुआ।
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved