MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • National News
  • बर्ड फ्लू में भी खा सकते हैं चिकन और अंडा, बस उसे 70 डिग्री सेल्सियस पर पका लें, जानें और क्या-क्या उपाय हैं?

बर्ड फ्लू में भी खा सकते हैं चिकन और अंडा, बस उसे 70 डिग्री सेल्सियस पर पका लें, जानें और क्या-क्या उपाय हैं?

नई दिल्ली. देश के 6 राज्यों में बर्ड फ्लू का कहर है। केरल, राजस्थान , मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में मुर्गियों की मरने की खबर आ रही है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने एडवाइजरी जारी कर बताया है कि बर्ड फ्लू में चिकन और अंडा खाया जा सकता है या नहीं? WHO ने बताया, H5N1 की वजह से बर्ड फ्लू फैलता है। यह एक प्रकार का इन्फ्लूएंजा वायरस है, जो पक्षियों में अत्यधिक संक्रामक, गंभीर रोग का कारण बनता है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि एवियन इन्फ्लुएंजा की पुष्टि राष्ट्रीय पशु रोग संस्थान ने की है।  

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jan 11 2021, 09:49 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112
बर्ड फ्लू के कारण पोल्ट्री में मुर्गियों की मौत हो रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इस समय चिकन और अंडा खाना सुरक्षित होगा? डब्ल्यूएचओ ने खुद इसका जवाब दिया है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
212
डब्ल्यूएचओ का कहना है कि जब तक चिकन या अंडे को ठीक से तैयार और पकाया जाता है, तब तक यह खाने के लिए सुरक्षित है।
312
WHO ने कहा, चिकन को अच्छे से पकाकर ही खाए। करीब 70 डिग्री सेल्सियस पर खाना पकाने पर वायरस खुब ब खुद मर जाते हैं। ऐसे में अच्छे से पका खाना बर्ड फ्लू में भी खाया जा सकता है।
412
WHO का कहना है कि कसाईघरों में काम करने वाले और बीमार मुर्गियों के संपर्क में आने वाले इंसान में ही यह वायरस मिलता है। इनसे खुद को बचाने की कोशिश करें। बर्ड फ्लू का वायरस H5N1 गंभीर संक्रमण फैलाने के लिए जाना जाता है। यह पक्षियों में सांस से जुड़ी बीमारी की वजह बनता है। इसे एवियन इनफ्लुएंजा कहते हैं।
512
बर्ड फ्लू से संक्रमित होने वालों में 60% लोगों की मौत हो जाती है। लेकिन अच्छी बात ये है कि ये पक्षियों से इंसानों में जल्दी नहीं फैलता है। इससे भी अच्छी बात ये है कि ये इंसानों से इंसानों में नहीं फैलता है।
612
भारत में तो बर्ड फ्लू से किसी की मौत नहीं हुई है, लेकिन साल 1997 में चीन के हांगकांग में 18 लोग बर्ड फ्लू से संक्रमित हुए थे, जिसमें 6 लोगों की बीमारी से मौत हो गई थी।
712
भारत में बर्ड फ्लू की पहली रिपोर्ट 19 फरवरी 2006 को महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के नवापुर गांव से आई। ग्रामीणों ने गांव में कई पक्षियों की मौत की सूचना दी। महाराष्ट्र राज्य पशुपालन मंत्रालय के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। लैब में जांच करने पर पता चला कि मुर्गी H5N1 वायरस से संक्रमित थी।
812
बर्ड फ्लू के वायरस पक्षियों में सीधे आंत को संक्रमित करते हैं, लेकिन इंसानों में ऐसा नहीं है। इंसानों में ये वायरस सांस नली पर हमला करते हैं, जिससे सांस लेने से जुड़ी बीमारियां जैसे निमोनिया या एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम (एआरडीएस) हो सकती हैं। इसके शुरुआती लक्षणों में बुखार, खांसी, गले में खराश और कभी-कभी पेट दर्द और दस्त शामिल हैं।
912
पहली बार 1996 में चीन में गीज में इस वायरस (H5N1) का पता चला। जहां तक मनुष्यों में इस वायरस के होने का सवाल है तो अगले ही साल यानी 1997 में हांगकांग में एक मुर्गी के जरिए इंसान में इस वायरस के होने का पता चला। वायरस का नाम H5N1 स्ट्रेन था, जिससे 18 संक्रमित इंसानों में से 6 की बीमारी से मृत्यु हो गई।
1012

आमतौर पर संक्रमित जीवित या मृत पक्षियों के संपर्क में आने वाले लोग H5N1 बर्ड फ्लू से संक्रमित हो सकते हैं। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता है। अभी तक इसके कोई सबूत नहीं मिले हैं। डब्लूएचओ का कहना है कि अच्छी तरह से तैयार और पके हुए भोजन के माध्यम से इसे फैलने से रोक सकते हैं। वायरस गर्मी के टिक नहीं पाते हैं और खाना पकाने के तापमान में मर जाता है। 
 

1112

कोई भी वायरल लगातार अपना दूसरा स्टेन तैयार करते हैं। उनमें से कुछ स्टेन पहले से कमजोर या घातक हो सकते हैं। ऐसे में अगर बर्ड फ्लू का वायरस कोई ऐसा स्टेन तैयार कर लेता है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में स्थानांतरित हो जाता है तो मानव कोशिकाओं को प्रभावित कर सकता है और एक महामारी का कारण बन सकता है। H5N1 से प्रभावित इंसानों में से 60% की मृत्यु हो जाती है।
 

1212

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
 
4th T20 • IND vs WI
Live
INDIND
-
WIWI
(11.2 ov)134/2
IND chose to bowl.
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
1st T20 • IND vs WI
Result
INDIND
172/2
WIWI
171
IND won by 8 wickets
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
INDIND
Sat, 17 Oct, 2026
WIWI
07:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
SASA
Sun, 18 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Railway Bonus 2026: रेल कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 11.40 लाख लोगों को मिलेगा 78 दिन का बोनस
Recommended image2
कैसे पकड़ा गया विपक्ष का झूठ! किसने खोली ‘नकली पुलिसवालों’ के वायरल वीडियो की पोल
Recommended image3
Punjab Murder: नशा विरोधी एक्टिविस्ट की हत्या से भड़का गुस्सा, दुकान में लगाई आग, चौंकाने वाला VIDEO
Recommended image4
Who Is Sachin Waze: ₹90 हजार सैलरी, BMW और 5-स्टार होटल! पूर्व पुलिस अधिकारी की लग्जरी लाइफस्टाइल फिर चर्चा में क्यों?
Recommended image5
CJP-अभिजीत दिपके को मिल रही अमेरिकी फंडिंग? कौन है वो सिंगर जिसके दावे से मची सनसनी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved