MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • कौन थी निर्भया, जिसने पूरे देश को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया

कौन थी निर्भया, जिसने पूरे देश को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया

नई दिल्ली. निर्भया गैंगरेप ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। आज करीब 7 साल बाद निर्भया के दोषियों को फांसी मिलने के बाद पूरे देश ने इस न्याय को महसूस किया है। निर्भया के साथ 16 दिसंबर 2012 को राजधानी में यह घटना हुई थी। निर्भया 13 दिन जिंदा रही थी, लेकिन इस दौरान उसने हर रोज मौत को जिया था। दोषियों ने निर्भया के प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाल दी थी, इससे उसकी आंते बाहर आ गई थीं। यहां तक की निर्भया के शरीर में ऐसा कोई हिस्सा नहीं था, जहां काटने का निशान ना हो। निर्भया को इंसाफ दिलाने के लिए पूरा देश सड़कों पर उतर आया था। 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Mar 20 2020, 06:45 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
115
आईए जानते हैं कौन थी निर्भया?: निर्भया सिर्फ एक नाम नहीं है, यह उन तमाम महिलाओं के लिए हिम्मत है, जो किसी ना किसी तरह से उत्पीड़न झेलती हैं। निर्भया का जन्म 10 मई 1989 को दिल्ली में हुआ था।
215
निर्भया की मां बताती हैं कि 1985 में बद्रीनाथ सिंह पांडे से उनकी शादी हुई। शादी के बाद बलिया से पति-पत्नी दिल्ली चले गए। जहां उनके पति ने दिल्ली के तितारपुर इलाके में एक प्रेशर कुकर की फैक्ट्री में काम शुरू किया।
315
निर्भया के जन्म पर उनके पति ने 1000 रुपए की मिठाई बांटी थी। निर्भया और उसके दो भाई द्वारका के सेक्टर 8 के दो कमरों के घर में पले बढ़े।
415
निर्भया का असली नाम ज्योति सिंह था। हालांकि, पहले कोर्ट ने सही पहचान छापने से मना कर दिया था। लेकिन निर्भया की मां ने साफ कर दिया था कि उनकी बेटी की पहचान ना छिपाई जाए।
515
निर्भया अपने परिवार के साथ पालम में रहती थीं। 12वीं की परीक्षा के बाद निर्भया ने पीएमटी की तैयारी की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद निर्भया ने देहरादून में फिजियोथैरेपी इंस्टीट्यूट में एडमिशन लिया।
615
इसके बाद निर्भया 2012 में दिल्ली लौट आईं। यहां वे गुरुग्राम में इंटरशिप कर रही थीं।
715
6 दिसंबर 2012 की रात निर्भया अपने दोस्त के साथ साकेत, साउथ दिल्ली से फिल्म देखकर लौट रहे थे। यहां वे मुनरिका में प्राइवेट बस में सवार होते हैं। इसी बस में निर्भया के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया था।
815
मां ने बताया, 16 दिसंबर 2012 की शाम को बेटी कहकर गई थी कि वह 2-3 घंटे में वापस आ जाएगी।
915
16 दिसंबर, 2012 की रात में 23 साल की निर्भया से दक्षिण दिल्ली में चलती बस में 6 लोगों ने दरिंदगी की थी। साथ ही निर्भया के साथ बस में मौजूद दोस्त के साथ भी मारपीट की गई थी। दोनों को चलती बस से फेंक कर दोषी फरार हो गए थे।
1015
इसके बाद निर्भया का दिल्ली के अस्पताल में इलाज चला था। जहां से उसे सिंगापुर के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया था। 29 दिसंबर को निर्भया ने सिंगापुर के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।
1115
जब निर्भया की मृत्यु हुई तो उन्होंने यह तक माना था कि उन्हें इस बात का भी डर सता रहा था कि उनके पास बेटी के दाह संस्कार तक के लिए पैसे नहीं हैं। वे हिम्मत हार चुके थे।
1215
निर्भया की मां बताती हैं कि लोगों का साथ मिलने के बाद उनमें हिम्मत आई। निर्भया की मौत के बाद पूरे देश में लोगों ने प्रदर्शन किए थे। देखते ही देखते निर्भया को न्याय दिलाने के लिए एक जनआंदोलन खड़ा हो गया था।
1315
भारत के हर छोटे बड़े शहर में निर्भया को न्याय दिलाने के लिए लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किए। कैंडल मार्च निकाले।
1415
कोर्ट ने इस मामले में कोर्ट ने 6 आरोपियों को दोषी ठहराया था। एक नाबालिग था, जिसे 3 साल सुधारगृह में रहने के बाद छोड़ दिया गया। वहीं, एक अन्य दोषी राम सिंह ने जेल में ही फांसी लगा ली। अब चार दोषियों को फांसी दी गई।
1515
2651 दिन बाद अब निर्भया को न्याय मिल गया। यह न्याय निश्चित ही पूरे देश को सुकून देगा।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved