MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • शाहीन बाग में 101 दिन चला प्रदर्शन, तो भारत-चीन के बीच 45 साल बाद चली गोली..... ये हैं 2020 के टॉप 10 विवाद

शाहीन बाग में 101 दिन चला प्रदर्शन, तो भारत-चीन के बीच 45 साल बाद चली गोली..... ये हैं 2020 के टॉप 10 विवाद

नई दिल्ली. साल 2020 खत्म होने को है। नागरिकता कानून और दिल्ली दंगों से शुरू हुआ ये साल विवादों में घिरा रहा। जहां एक ओर पूरी दुनिया कोरोना की चपेट में रही, तो वहीं, भारत में सुशांत केस से लेकर गलवान में हिंसा तक तमाम विवाद हमारे बीच में रहे। यही वजह है कि इसे इंसानियत के लिए सबसे खराब साल तक कहा जा रहा है। नागरिकता कानून से लेकर शुरू हुआ यह सिलसिला कृषि कानूनों के विरोध तक जारी है। किसान कृषि कानूनों के विरोध में एक महीने से दिल्ली और आसपास के इलाकों में डेरा डाले हुए हैं। आईए जानते हैं इस साल के 10 ऐसे ही विवाद...

6 Min read
Asianet News Hindi
Published : Dec 25 2020, 02:32 PM IST| Updated : Dec 25 2020, 02:44 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

1- शाहीन बाग में प्रदर्शन
सरकार नागरिकता कानून पर बिल लाई थी। इस बिल के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आने वाले प्रताड़ित हिंदू, सिख, पारसी, बौद्ध, जैन और ईसाइयों को नागरिकता देने का प्रावधान है। इस कानून के विरोध में भारत के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन हुए थे। एक प्रदर्शन दिल्ली के शाहीन बाग में हुआ था। यह प्रदर्शन 101 दिन तक चला। इस प्रदर्शन को लेकर पूरा देश दो मतों में बंट गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सरकार सीएए और एनआरसी के जरिए विशेष धर्म को निशाना बना रही है। वहीं, सरकार का कहना था कि यह नागरिकता छीनने का नहीं देने का कानून है। 

210

2- दिल्ली में दंगे
दिल्ली में काफी लंबे वक्त से नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन चल रहे थे। यहां 22-23 फरवरी को सीएए के समर्थकों और विरोधियों के बीच झड़प हुई थी। इसके बाद दिल्ली में हिंसा और दंगे हुए। इन दंगों में 50 लोगों की मौत हुई। हजारों दुकानों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई। दिल्ली पुलिस ने आईबी अफसर अंकित शर्मा की हत्या और हिंसा फैलाने के आरोप में आप के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन को गिरफ्तार किया था।
 

310

3- चीन ने फैलाया कोरोना
चीन के वुहान में कोरोना का पहला मामला नवंबर में सामने आया था। इसके बाद यह पूरी दुनिया में फैल गया। अब तक कोरोना से 17.49 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 79 करोड़ लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। चीनी वैज्ञानिक ने आरोप लगाया था कि यह वायरस वुहान की वायरोलॉजी लैब में बना। इतना ही नहीं चीनी सरकार की ओर से वैज्ञानिक को धमकी भी दी गई। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कोरोना वायरस को चीनी वायरस भी बताया था। उन्होंने कई बार खुले मंच से चीन पर कोरोना फैलाने के आरोप लगाए। 

410

4- सुशांत की मौत
14 जून को सुशांत सिंह का शव उनके अपार्टमेंट में मिला था। मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या करार दिया था। हालांकि, सुशांत के करीबी और परिजनों ने इसे हत्या बताया। इसी को लेकर सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ पटना में मामला दर्ज कराया। इसी शिकायत के आधार पर उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की थी। इसे गृह मंत्रालय ने मंजूरी दे दी। इस मामले में सीबीआई और एनसीबी जांच कर रही है। रिया और उनके भाई अभी जमानत पर हैं। वहीं, इस मामले में बॉलीवुड दो गुटों में बंट गया। सुशांत फैन्स का आरोप है कि नेपोटिज्म गैंग ने सुशांत से फिल्में छीनीं। 

510

5- गलवान में हिंसा: जब दुनिया ने देखी भारत की ताकत, चीन को मिला मुंहतोड़ जवाब
चीन की विस्तारवादी नीति किसी से छिपी नहीं है। लेकिन 2020 में चीन ने भारत की सीमा में दाखिल होने की कोशिश की। लेकिन उसे नहीं पता था कि भारत से उसे मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। दरअसल, चीन ने मई से जून तक पूर्वी लद्दाख में कई बार घुसपैठ की कोशिश की। दोनों देशों की सेनाएं भी आमने सामने आईं। यहां तक की 15 जून को दोनों देशों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। हालांकि, भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस हिंसक झड़प में चीन के 40 से ज्यादा सैनिक मारे गए। भारत और चीन के बीच सीमा को लेकर विवाद अभी भी निपटा नहीं है।

610

बॉलीवुड और ड्रग्स कनेक्शन
सुशांत की मौत के मामले में एनसीबी ड्रग्स कनेक्शन में जांच कर रही है। जांच के दौरान एनसीबी ने तमाम खुलासे किए। इतना ही नहीं कई बडे़ एक्टर और एक्ट्रेस से पूछताछ की गई। वहीं, भाजपा सांसद रविकिशन ने लोकसभा में कहा, फिल्म इंडस्ट्री ड्रग्स की चपेट में हैं। इन आरोपों पर जया बच्चन ने पलटवार करते हुए कहा, ड्रग्स के नाम पर बॉलीवुड को बदनाम किया जा रहा है। आरोप लगाने वालों ने जिस थाली में खाया, उसी में छेद कर रहे हैं। 

710

7- कंगना बनाम महाराष्ट्र सरकार
सुशांत केस के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच विवाद भी चर्चा में रहा। सुशांत केस में कंगना रनौत ने नेपोटिज्म और महाराष्ट्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। इसके बाद बीएमसी ने कंगना का ऑफिस ढहा दिया। वहीं, महाराष्ट्र सरकार का कहना था कि यह निर्माण अवैध था। इसलिए यह कार्रवाई हुई। वहीं, इस कार्रवाई को बॉम्बे हाईकोर्ट ने गलत बताया और बीएमसी को फटकार लगाई। 

810

8- बाबा का ढाबा
यह साल अगर किसी के लिए अच्छा रहा है, तो उनमें से एक बाबा ढाबा चलाने वाले कांता प्रसाद है। यूट्यूबर गौरव वासन ने ढाबा चलाने वाले परेशान दंपति का वीडियो बनाया। उन्होंने लोगों से कांता प्रसाद की मदद करने के लिए कहा। इसके बाद काफी लोग खुलकर कांता प्रसाद की मदद करने के लिए आगे आए। देखते ही देखते कांता प्रसाद हर जगह फेमस हो गए। लेकिन खास बात ये है कि जिस वीडियो के चलते कांता प्रसाद फेमस हुए, उन्होंने उसे बनाने वाले गौरव वासन पर ही केस कर दिया। कांता प्रसाद ने आरोप लगाया कि गौरव ने उनके साथ धोखा किया। वहीं, वासन का कहना है कि अब किसी की मदद करने से पहले उन्हें सोचना पडे़गा। केस पुलिस के पास है। वहीं, कांता प्रसाद ने अपना रेस्टोरेंट खोल लिया है।

910

9- हाथरस केस
हाथरस में 14 सितंबर को कथित गैंगरेप का मामला सामने आया था। दावा किया जा रहा है कि आरोपियों ने युवती की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी और उसकी जीभ काट दी। पीड़िता की 29 सितंबर को दिल्ली में इलाज के बाद मौत हो गई थी। इसके बाद से मामले ने जोर पकड़ लिया। पूरे देश की मीडिया पर यह मुद्दा छाया रहा। आरोप है कि पुलिस ने पीड़िता के शव को जला दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि दुष्कर्म नहीं हुआ है। वहीं, सीबीआई ने इस मामले में अपनी चार्जशीट में रेप की पुष्टि की है।

1010

10- कृषि कानून और विरोध: सरकार-किसान आमने सामने 
इस साल मानसून सत्र में केंद्र सरकार ने कृषि में सुधार के लिए तीन कानून पास किए थे। ये कानून किसान उपज व्‍यापार एवं वाणिज्‍य (संवर्धन एवं सुविधा) विधेयक, 2020, किसानों (सशक्तिकरण एवं संरक्षण) का मूल्‍य आश्‍वासन अनुबंध एवं कृषि सेवाएं विधेयक, 2020, आवश्‍यक वस्‍तु (संशोधन) विधेयक, 2020 थे। इन कानूनों का पंजाब में जमकर विरोध हो रहा है। यहां तक की एनडीए में भाजपा की सबसे पुरानी सहयोगी अकाली दल सरकार से बाहर आ गई। केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। वहीं, पिछले 30 दिन से किसान इन कानूनों के विरोध में सड़कों पर हैं। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved