MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • मोदी की 2022 की वो 7 PHOTOS, जब एक पीएम बन गया आम आदमी

मोदी की 2022 की वो 7 PHOTOS, जब एक पीएम बन गया आम आदमी

Year Ender 2022: साल 2022 खत्म होने में अब चंद दिन ही बचे हैं। 2022 में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश-विदेश की कई यात्राएं कीं। इस दौरान वो खास लोगों के अलावा आम जनता से भी बेहद अपनेपन से मिले। कभी पीएम एक आम आदमी की तरह चायवाले की दुकान पर चाय पीते दिखे तो कभी बड़े ही प्यार से बच्चों की हौसलाअफजाई करते नजर आए। इस पैकेज में हम दिखा रहे हैं मोदी की वो 7 तस्वीरें, जब वो एक आम आदमी की तरह लोगों से घुलते-मिलते नजर आए। 

4 Min read
Ganesh Mishra
Published : Dec 19 2022, 10:47 AM IST| Updated : Dec 19 2022, 11:14 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

कहां- पप्पू चायवाला, वाराणसी
कब - मार्च, 2022

मोदी भले ही देश के प्रधानमंत्री हैं, लेकिन जब वे जनता के बीच होते हैं तो उनके दोस्त-भाई बन जाते हैं। ऐसा ही कुछ मार्च, 2022 में तब देखने को मिला जब मोदी काशी के मशहूर 'पप्पू चायवाला' की दुकान पर चाय पीने पहुंच गए। वाराणसी के अस्सी क्रॉसिंग पर जब अचानक प्रधानमंत्री चाय पीने पहुंचे तो हर कोई उन्हें देख हैरान रह गया। यहां उन्होंने एक आम आदमी की तरह एक नहीं बल्कि तीन-तीन बार कुल्हड़ वाली चाय पी।

27

कहां - गांधीनगर, गुजरात
कब - जून, 2022

पीएम मोदी की मां हीराबेन छोटे बेटे पंकज के साथ गांधीनगर में रहती हैं। 18 जून, 2022 को मां के 100वें बर्थडे पर मोदी हीराबेन से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान मां के साथ उनकी कई तस्वीरें सामने आई थीं, जिनमें वो कभी मां के पैर धोते तो कभी उनके हाथों से खाना खाते नजर आए थे। इन तस्वीरों में मां-बेटे का एक-दूजे को लेकर प्यार साफ झलकता है। मां से मिलने मोदी बिल्कुल एक आम बेटे की तरह पहुंचे थे। उन्होंने मां के जन्मदिन पर एक ब्लॉग भी लिखा था, जिसमें उन्होंने मां के महत्व को बताया है। 

37

कहां- बर्लिन, जर्मनी
कब - मई, 2022

पीएम मोदी मई, 2022 में तीन दिन की यूरोप यात्रा पर जर्मनी पहुंचे थे। यहां उन्होंने बर्लिन में रहने वाले भारतीय लोगों से भी मुलाकात की थी। होटल एडलोन केम्पेंसकी में कई बच्चे अपने माता-पिता के साथ मोदी का इंतजार कर रह थे। इसी बीच, भारतीय मूल के एक बच्चे ने पीएम मोदी के सामने देशभक्ति गीत गाकर सुनाया। इसे सुनकर मोदी उस लड़के से बेहद प्रभावित हुए और उन्होंने बच्चे के सिर पर हाथ फेरते हुए उसकी प्रशंसा की। 

47

कहां - बर्लिन, जर्मनी
कब - मई, 2022

जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मोदी बच्चों से मिले। कुछ बच्चों ने मोदी के साथ अपनी क्रिएटिविटी शेयर की और हिंदी में उनसे बात की। अनन्या मिश्रा नाम की एक बच्ची ने मोदी का चित्र बनाया। पीएम ने उससे पूछा कि तुमने क्या बनाया? बच्ची ने मुस्कराते हुए कहा-आप! मोदी ने कहा-अच्छा, क्यों बनाया? बच्ची ने मुस्कराते हुए उन्हें अपनी प्रेरणा बताया। मोदी ने बच्ची से पूछा कि इसमें कितना टाइम लगा? बच्ची ने कहा एक घंटा। इसके बाद मोदी ने बच्ची के सिर पर प्यार से हाथ फेरते हुए शाबाशी दी। बाद में पीएम मोदी ने उस चित्र पर ऑटोग्राफ दिया। 

57

कहां - बाली, इंडोनेशिया
कब - नवंबर, 2022

इंडोनेशिया 15 नवंबर से शुरू हुई G20 समिट में शामिल होने के लिए पीएम मोदी बाली पहुंचे। यहां एक बार फिर पीएम मोदी का संगीत के प्रति प्रेम देखने को मिला। दरअसल, उन्होंने इंडोनेशिया के स्थानीय कलाकारों के साथ वहां का वाद्य यंत्र बजाया। खुद को भारत के पीएम के बीच पाकर इंडोनेशिया के स्थानीय कलाकार भी अपनी खुशी नहीं रोक पाए और मुस्कुराने लगे। बता दें कि इससे पहले मोदी जापान यात्रा के दौरान भी ड्रम बजाते नजर आए थे।

67

कहां - बाली, इंडोनेशिया
कब - नवंबर, 2022

पीएम मोदी जब जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए इंडोनेशिया के बाली पहुंचे तो वहां उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भारतीय लोग मौजूद थे। इस दौरान लोगों ने ताली बजाकर फिल्म 'नाम' का गीत- चिट्ठी आई है, आई है, चिट्ठी आई है गुनगुनाया। वहीं, मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान एक बच्ची अपने हाथ में तिरंगा लिए मोदी के पास आई तो उन्होंने प्यार से उसके सिर पर हाथ फेरा और उसकी तारीफ की। 

77

कहां - बर्लिन, जर्मनी
कब - मई, 2022

पीएम मोदी मई, 2022 में तीन दिन की यात्रा पर जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस पहुंचे। मोदी का वहां बसे भारतीय समुदाय ने जिस अंदाज में स्वागत किया, उसने भारत का गौरव और मान-सम्मान दुनिया के सामने और बढ़ा दिया। मोदी जैसे ही भारतीय समुदाय के बीच पहुंचे तो आम लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान हर उम्र के लोग मोदी के साथ फोटो और सेल्फी लेने के लिए उत्साहित नजर आए। पीएम ने भी आम आदमी की तरह लोगों के साथ फोटो खिंचाई। 

ये भी देखें : 

Year Ender 2022: PM मोदी के वो 10 बड़े बयान, जिन्हें पूरी दुनिया ने न सिर्फ सुना, बल्कि सराहा भी

Year Ender: 2022 में भी दुनिया के सबसे पॉपुलर नेता बने PM मोदी, जानें लिस्ट में उनके बाद कौन-कौन

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
नरेंद्र मोदी
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved