गीता फोगाट ने बेटे के साथ शेयर किया फोटो, भावुक पोस्ट में किया नाम का खुलासा
नई दिल्ली. भारतीय पहलवान गीता फोगाट ने मां बनने के बाद एक बार फिर अपने बेटे के साथ फोटो शेयर किया है। इस पोस्ट में गीता ने खासा लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा है। गीता ने इसी कैप्शन में बताया है कि उनके बेटे का नाम अर्जुन सारोहा है। गीता फोगाट पिछले साल ही दिसंबर के महीने में मां बनी हैं। उन्होंने 24 दिसंबर के दिन लड़के को जन्म दिया था। पहलवान पवन सारोहा उनके पति हैं। ये दोनों साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे।
15

गीता ने अपने बेटे के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, "मैं बयां नहीं कर सकती कि हम अपने बेटे के लेकर कितना उत्साहित हैं। हम एक परिवार के रूप में बहुत ही सौभाग्यशाली हैं।"
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
गीता के मां बनने के बाद उनकी बहन बबिता भी उनसे मिलने पहुंची थी और बबिता ने भी अपने भतीजे के साथ फोटो शेयर की थी।
35
बेटे का नाम बताते हुए गीता ने लिखा "छोटे से अरुन सरोहा का इस दुनिया में स्वागत है।" गीता ने इससे पहले भी बेटे के साथ फोटो शेयर की थी। उस समय भी उन्होंने कैप्शन में अपनी खुशी जाहिर की थी।
45
गीता ने आगे लिखा "इस बेटे के लिए मेरे अंदर पहले से ही जितना प्यार है उसे बयां नहीं कर सकती। हम अपने खूबसूरत बेटे का स्वागत करने के लिए इससे ज्यादा उत्साहित नहीं हो सकते।"
55
गीता को दंगल गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने गीता और बबिता की जिंदगी पर सुपरहिट फिल्म दंगल भी बनाई थी।
Latest Videos