MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Other Sports
  • मेडल हारीं लेकिन दिल जीत गई देश की बेटी, PM से लेकर President तक ने अदिति अशोक के लिए कही ये बात

मेडल हारीं लेकिन दिल जीत गई देश की बेटी, PM से लेकर President तक ने अदिति अशोक के लिए कही ये बात

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय गोल्फर अदिति अशोक (Aditi Ashok) शनिवार को टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) में महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक खेल में शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, चौथा स्थान हासिल करने के बाद वह ओलंपिक पदक से चूक गईं। लेकिन उन्होंने आखिरी मिनट तक खेल में बने रहने के लिए संघर्ष किया। इसके बाद हर जगह उनके खेल की तारीफ हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) तक ने उनके साहास की तारीफ की और उन्हें भारत का गौरव बताया। 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 07 2021, 12:50 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चल रहे टोक्यो ओलंपिक के दौरान जबरदस्त कौशल दिखाने के लिए अदिति अशोक की तारीफ की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, 'अच्छा खेला अदिति अशोक। आपने टोक्यो 2020 के दौरान जबरदस्त कौशल और संकल्प दिखाया है। बहुत कम अंतर से एक पदक छूट गया था, लेकिन आप किसी भी भारतीय से कहीं आगे निकल गई हैं। आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं।'

26

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अदिति को लेकर कहा कि वह अपने अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए स्टैंडिंग ओवेशन की हकदार हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि 'ओलंपिक खेलों में चौथा स्थान हासिल करने वाली भारत की पहली महिला गोल्फर! अदिति अशोक, टोक्यो 2020 में अपने अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए एक स्टैंडिंग ओवेशन की हकदार हैं। आपने लगातार अच्छा खेला, हमने अंत तक अपनी सांस रोक रखी थी। आपने इतिहास रच दिया, आगे के लिए शुभकामनाएं।'

36

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भी गोल्फर अदिति अशोक की मौजूदा टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने के लिए सराहना की। अदिति के लिए राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक हैंडल ने ट्वीट किया कि, 'अच्छा खेला, अदिति अशोक! भारत की एक और बेटी ने अपनी पहचान बनाई! आपने आज के ऐतिहासिक प्रदर्शन से भारतीय गोल्फ को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। आपने बेहद शांत और शिष्टता के साथ खेला है। धैर्य और कौशल के प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए बधाई।' 
 

46

केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी अदिति की तरीफ की और ट्वीट किया- 'अदिति अशोक, आप एक छोटे से अंतर से ओलंपिक पदक से चूक गईं, लेकिन आप टोक्यो 2020 पर चौथे स्थान पर रहीं! हमें आपकी उपलब्धि और सर्वश्रेष्ठ पर गर्व है। आपके भविष्य लिए शुभकामनाएं! #Cheer4India।'

56

बेंगलुरु गोल्फ क्लब के कप्तान संजय ने भी अदिति के खेल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह एक कठिन प्रतियोगिता है। उसने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, "हम उनके बैंगलोर लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि वह 6 साल की उम्र में ही बेंगलुरु गोल्फ क्लब में खेलती थी। 
 

66

शनिवार को खेल गए मैच में अदिति ने 11वें होल तक भी दूसरा नंबर बना रखा था, लेकिन 12वें से मोने ने लगातार चार बर्डी बनाई और आगे निकल गईं, जबकि अदिति और को के बीच तीसरे स्थान के लिए मुकाबला चलता रहा। इसके बाद को ने 13वें, 14वें और 15वें होल में बर्डी बनाई। वहीं, 13वें और 14वें होल में ही बर्डी बना सकी और पिछड़ गईं। आखिरी होल में अदिति के पास बर्डी का मौका था, लेकिन वह महज कुछ सेंटीमीटर से चूक गईं और चौथे नंबर पर आ गई।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved