- Home
- Sports
- Other Sports
- 'तैमूर' से भी प्यारा है पहलवान गीता फोगाट का बेटा, तस्वीरें देख बोले लोग- लद गए करीना के लाडले के दिन
'तैमूर' से भी प्यारा है पहलवान गीता फोगाट का बेटा, तस्वीरें देख बोले लोग- लद गए करीना के लाडले के दिन
स्पोर्ट्स डेस्क : बच्चे बहुत प्यारे होते हैं और अगर स्टार किड्स की बात की जाए तो क्या ही कहने। सेलिब्रिटीज के बच्चे पैदा होने से पहले ही सुर्खियों में आ जाते हैं। पैदा होने के बाद उनकी फोटोज भी खूब वायरल होती है। स्टार किड्स में तैमूर की बात की जाए तो हमेशा ही वो लाइमलाइट में बना रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेसलर गीता फोगाट का बच्चा भी बहुत क्यूट है। सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

दिग्गज महिला रेसलर और 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट गीता फोगाट ने 2016 में शादी की थी। उनके पति पवन कुमार भी पहलवान हैं। गीता फोगाट दिसंबर 2019 में मां बनी और उनके घर बेटे का जन्म हुआ है।
गीता और पवन के बेटे का नाम अर्जुन हैं। बच्चे के पैदा होने के बाद से ही उसकी क्यूटनेस के सब कायल हैं।
गीता फोगाट सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव बनी रहती हैं। आए दिन वो अपनी और बच्चे की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती है।
गीता के बेटे अर्जुन की फोटो पर लाखों फैंन्स लाइक और कमेंट करते हैं। कई यूजर्स तो अर्जुन को तैमूर से भी ज्यादा क्यूट बोलते है।
अर्जुन की तस्वीरें बहुत प्यारी होती हैं। खासतौर पर गीता के बेटे के हंसती हुए की फोटोज खूब पॉपलुर होती है।
गीता फोगाट बेटे अर्जुन को अपनी जिंदगी में जादू से कम नहीं मानती। वो कहती हैं कि अर्जुन ने उनकी लाइफ पर्फेक्ट बना दी है।
गीता की छोटी बहन और रेसलर बबीता फोगाट भी अपने भांजे से काफी क्लोज हैं। बबीता अक्सर अर्जुन के साथ फोटो शेयर करती है, जिसमें दोनों मौसी और बेटा मस्ती करते हैं।
गीता के बच्चे के पैदा होने से पहले ही लोगों ने उसका फ्यूचर तय कर लिया था। दरअसल, गीता और उनके पति पवन दोनों रैसलर हैं। ऐसे में फैंस उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अर्जुन भी पहलवानी करेगा।
बता दें कि हरियाणा की गीता फोगाट और उनकी छोटी बहन बबीता फोगाट की लाइफ पर 'दंगल' फिल्म बनी है। इस फिल्म में उनके पिता महावीर का किरदार आमिर खान ने निभाया था।