MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Other State News
  • 14 राज्यों में उपचुनाव: देखिए सुबह-सुबह खुश करने वाली तस्वीरें, कहीं कतार में मतदाता, कहीं मुस्तैदी में जवान

14 राज्यों में उपचुनाव: देखिए सुबह-सुबह खुश करने वाली तस्वीरें, कहीं कतार में मतदाता, कहीं मुस्तैदी में जवान

नई दिल्ली। देश में एक केंद्र शासित प्रदेश और 13 राज्यों की 29 विधानसभा (Assembly By Election) और तीन लोकसभा (Loksbha By Election) की खाली सीटों पर शनिवार को उपचुनाव का मतदान हो रहा है। उपचुनाव के दौरान करीब 2650004 पात्र मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यह मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। वोटों की गिनती 2 नवंबर को होगी। तीन लोकसभा सीटों में दादरा-नगर हवेली, मंडी (हिमाचल प्रदेश), खंडवा (मध्य प्रदेश) हैं। जबकि 29 विधानसभा सीटों में पश्चिम बंगाल (West Bengal) की चार, असम (Assam) की पांच, मध्य प्रदेश (Madhy Pradesh), मेघालय (Meghalaya) और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की तीन-तीन, बिहार (Bihar), राजस्थान (Rajasthan) और कर्नाटक (Karnataka) में दो-दो, आंध्र प्रदेश (Andra Pradesh), महाराष्ट्र (Maharashtra), हरियाणा (Haryana), तेलंगाना (Telangana), मिजोरम (Mizoram) की एक-एक सीट पर वोट डाले जा रहे हैं। कोरोना (CoronaVirus) को देखते हुए चुनाव आयोग ने कई पाबंदियां लगाई हैं। अब तक की तस्वीरों में जानिए मतदान...

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Oct 30 2021, 10:32 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

हिमाचल प्रदेश उपचुनाव: मंडी संसदीय क्षेत्र के सिराज में मतदान केंद्र संख्या 29 के बाहर मतदाताओं की कतार लगी है।

212

हिमाचल में ये सीट खाली और इनका निधन
जुब्बल कोटखाई (शिमला जिला)- नरिंदर ब्रगटा (भाजपा)
फतेहपुर (कांगड़ा जिला)- सुजान सिंह पठानिया (कांग्रेस) 
अर्की (सोलन जिला)- वीरभद्र सिंह (छह बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे कांग्रेसी दिग्गज )

312

कर्नाटक में हनागल विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में लोगों ने मतदान किया। कर्नाटक में आज हनागल और सिंदगी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मतदान हो रहे हैं।

412

पश्चिम बंगाल : कूचबिहार की दिनहाटा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अशोक मंडल का बड़ा आरोप। उन्होंने कहा है कि दिनहाटा हाईस्कूल के 291 बूथ पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें वोट डालने के लिए रोकने की कोशिश की।

512

पश्चिम बंगाल में उत्तरी परगना और दिनहाटा कूचबिहार में मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की कतार लगी है। जिन अन्य स्थानों पर आज उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें नदिया जिले का शांतिपुर और दक्षिण 24 परगना का गोसाबा शामिल हैं।

612

पश्चिम बंगाल में खरदाहा विधानसभा उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। प्रदेश में शांतिपुर, दिनहाटा और गोसाबा में भी उपचुनाव हो रहे हैं।

712

पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना के गोसाबा (एससी) विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर तैनात सीएपीएफ के जवान।
 

812

तस्वीर मेघालय की है। यहां मावरिंगनेंग विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतार लगी है। मेघालय में तीन सीट राजबाला, मावरिंगकेंग और मावफलांग पर मतदान हो रहा है।

912

ये तस्वीर बिहार की है। यहां दरभंगा की कुशेश्वर अस्थान विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान चल रहा है।

1012

ये तस्वीर मिजोरम की है। यहां तुइरियाल विधानसभा क्षेत्र के 27 मतदान केंद्रों पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है।

1112

ये तस्वीर तेलंगाना की है। यहां हुजूराबाद विधानसभा क्षेत्र के 306 मतदान केंद्रों पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है।

1212

ये तस्वीर हिमाचल प्रदेश की है। यहां कांगड़ा जिले के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मतदान चल रहा है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved