MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Other State News
  • पीएम मोदी के रोड शो में 'केसरी' रंग में रंगा अहमदाबाद, चार राज्यों का चुनाव जीतने के बाद पहली बार पहुंचे 'घर'

पीएम मोदी के रोड शो में 'केसरी' रंग में रंगा अहमदाबाद, चार राज्यों का चुनाव जीतने के बाद पहली बार पहुंचे 'घर'

अहमदाबाद : उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अपने घर गुजरात (Gujarat) पहुंचे। अहमदाबाद (Ahmedabad) में उन्होंने 9 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो किया। अपने चहेते नेता के स्वागत के लिए अहमदाबाद की सड़कें पट गईं। लोग पीएम की एक झलक पाने को बेताब दिखाई पड़े। किसी के हाथ में माला थी तो कोई फूलों की पंखुड़ियां लिए खड़ा था। पूरा रास्ता झंडों-पोस्टरों और बैनरों से पटा रहा। जगह-जगह रंगोली बनाई गई। होली से पहले अहमदाबाद केसरी रंग में रंग गया। भाजपा कार्यकर्ता पहली बार केसरिया टोपी पहने नजर आए। खुद पीएम मोदी भी केसरिया टोपी और ब्लैक चश्मा पहने। उनकी टोपी में कमल और गुजराती में बीजेपी लिखा हुआ है। तस्वीरों में देखिए पीएम मोदी को ग्रांड वेलकम...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Mar 11 2022, 02:16 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

पीएम मोदी का दो दिवसीय गुजरात दौरा शुरू हो चुका है। एयरपोर्ट 9 किलोमीटर लंबे रोड शो के बाद पीएम बीजेपी ऑफिस कमलम में मीटिंग के लिए पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ता पहली बार केसरिया टोपी पहने नजर आ रहे हैं। खुद पीएम मोदी भी यही टोपी पहने हैं, जिसमें कमल और गुजराती में बीजेपी लिखा हुआ है। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए सड़क की दोनों तरफ 50 मंच बनाए गए। चार लाख के करीब लोग उनका वेलकम करने जुटे।

28

पीएम का रोड-शो एयरपोर्ट से गुजरात बीजेपी हेडक्वार्टर तक था। फूलों की मालाओं से सजी खुली जीप में सवार मोदी जब निकले तो उनकी एक झलक पाने की चाहत सभी में दिखाई दी।
स्टूडेंट्स, महिलाएं, बुजुर्ग, युवा सभी में पीएम मोदी को देखने लंबी-लंबी लाइन में लगे रहे। जैसे ही पीएम उधर से गुजरे लोग मोदी... मोदी..., जय श्री राम, भारत माता की जय के नारे लगाने लगे। प्रधानमंत्री ने भी हाथ हिलाकर, हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया और उनका आभार जताया।
 

38

इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल (Bhupendrabhai Patel) और प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल (CR Patil) भी जीप में पीएम मोदी के साथ सवार थे। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के एक दिन बाद मोदी अपने गृह राज्य का दौरा कर रहे हैं। वे दो दिनों तक यहां रहेंगे।

48

मोदी के रोड शो में लाखों की संख्या में भीड़ उमड़ी तो इसमें यूक्रेन से आए स्टूडेंट्स भी शामिल थे। वे यहां पीएम मोदी का धन्यवाद जताने आए थे। जिस तरह पीएम ने ऑपरेशन गंगा चलाकर यूक्रेन संकट से छात्रों को सुरक्षित वापस लाया, इससे छात्र काफी प्रभावित नजर आए।

58

रोड-शो  के बाद पीएम मोदी पार्टी कार्यालय 'कमलम' में शीर्ष नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। इसके बाद शाम को सरपंच सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जिसमें करीब डेढ़ लाख लोगों के जुटने का दावा किया जा रहा है। कोरोना काल के बाद यह पहला मौका है, जब मोदी गुजरात में किसी बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। पीएम को अपने बीच पाकर कार्यकर्ताओं का उत्साह भी चरम पर है।

68

इस साल के अंत में गुजरात विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसकी जमकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि पीएम के इस दौरे से भाजपा ने अभी से ही यहां पर चुनाव प्रचार का शंखनाद कर दिया है। पीएम के इस रोड शो के बाद पार्टी बड़े स्तर पर प्लानिंग करेगी और उसी के अनुसार आगे बढ़ेगी।
 

78

12 मार्च यानी शनिवार को प्रधानमंत्री नवरंगपुरा के सरदार पटेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का शुभारंभ करेंगे। सरदार पटेल स्टेडियम में 1100 कलाकारों के साथ भव्य लाइटिंग का कार्यक्रम भी होगा। इसमें एथलीट के साथ-साथ खेलों से जुड़े अन्य लोग भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान एक स्पोर्ट्स पॉलिसी की भी घोषणा की जाएगी। सरदार स्टेडियम के अलावा खेल महाकुंभ राज्य में 500 से ज्यादा जगहों पर होगा। 

88

पीएम मोदी अपने इस दौरे पर मंत्रियों, विधायकों और सांसदों से मुलाकात करेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जीत का मंत्र देंगे। प्रधानमंत्री अपनी मां हीराबा से भी मिलने जा सकते हैं। इसके बाद वे गांधीनगर से अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे। 

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
1 महीने में 2 बच्चे? जन्म से पहले बना बर्थ सर्टिफिकेट! बंगाल SIR में चौंकाने वाले खुलासे!
Recommended image2
बठिंडा हाईवे मर्डर: लाल सूटकेस में मिली लड़की की अधजली बॉडी, पंजाब पुलिस का ऑपरेशन प्रहार शुरू
Recommended image3
Auto Driver Kindness: बेंगलुरु के Rapido ड्राइवर ने बिना कहे कर दिया ऐसा काम, लोग हो गए भावुक
Recommended image4
गजब! पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री, Ex IT प्रोफेशनल निकला शातिर चोर, कर डाली 60+ चोरियां, खरीद ली BMW
Recommended image5
तीखी आलोचना, फिर भी तालियां-J&K विधानसभा में BJP MLA की तारीफ क्यों?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved