- Home
- States
- Other State News
- एक विवाह ऐसा भी: हर किसी के नसीब में नहीं होती ऐसी शादी, आप भी देखिए ये खूबसूरत तस्वीरें
एक विवाह ऐसा भी: हर किसी के नसीब में नहीं होती ऐसी शादी, आप भी देखिए ये खूबसूरत तस्वीरें
नैनीताल. शुक्रवार को उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में जमकर बर्फबारी हुई। यहां के कई इलाकों को बर्फ ने अपनी सफेद चादर से पहाडिय़ों को ढक दिया है। इसी के चलते दूल्हे और बरातियों को 16 किमी. की दूरी बर्फ में पैदल चलकर पार करनी पड़ी। फिर बर्फबारी के बीच ही शादी की रस्में संपन्न हुई। वैसे ऐसी शादियां किसे नसीब होती हैं।
16

इस दौरान दुल्हन मनीषा ने बर्फबारी के बीच जमकर फोटो खिंचवाई।
26
बर्फबारी के बीच दुल्हन को लेने के लिए दूल्हे राजा घोड़े पर सवार होकर बारात के साथ निकल पड़े।
36
बर्फबारी के बीच ही दूल्हा राजेंद्र और दुल्हन शोभा ने सात फेरे लिए। शनिवार को राजेंद्र दुल्हन लेकर वापस घर पहुंचे।
46
बता दें कि यह बारात चमोली जिले के घाट विकासखंड के रामणी गांव से कुमजुग गांव पहंची थी।
56
जहां एक और लोग ठंड के मारे कांप रहे थे। वहीं इस शादी में पहंचे मेहमानों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही थी। कोई बर्फ से खेल रहा है तो कोई नाच रहा है।
66
भारी बर्फबारी के बीच शादी ये तस्वीरें दिलकश हैं। ऐसी शादी हर किसी को नसीब नहीं होती।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.
Latest Videos