- Home
- States
- Other State News
- हिमाचल में जमी बर्फ की चादर, पर्यटकों की जैसे जम गई कुल्फी, देखें कुछ तस्वीरें
हिमाचल में जमी बर्फ की चादर, पर्यटकों की जैसे जम गई कुल्फी, देखें कुछ तस्वीरें
शिमला, हिमाचल प्रदेश. यह तस्वीरें हिमाचल प्रदेश के कुफरी की हैं। यहां यह कहावत सटीक बैठती है कि सर्दियों में कुल्फी जम जाना। यहां इन दिनों तापमान माइनस से नीचे चल रहा है। चारों तरफ बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है। बावजूद यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। मंगलवार को हिमाचल के कई इलाकों में बर्फबारी होती रही। बारिश और बर्फबारी के कारण चारों तरफ सफेद चादर नजर आई। शिमला में करीब आधा फीट बर्फ गिरी। इस दौरान कई जगह पर्यटक फंस गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बाहर निकाला। शिमला में तापमान -0.1 और कुफरी में -30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यहां 5 नेशनल हाईवे सहित 493 सड़कें बंद हो गईं।
17

सोमवार रात कोटखाई के बागी में बर्फबारी देखने पहुंचे हरियाणा के तीन युवक फंस गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बड़ी मुश्किल से उन्हें वहां से निकाला।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

27
हिमाचल प्रदेश ने बर्फबारी को देखते हुए पर्यटकों के लिए एडवायजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि वे नदी-खड्डों और ऊंचाई वाली जगहों से दूर रहें।
37
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में 10 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया है।
47
हालांकि बर्फबारी देखने के लिए हिमाचल प्रदेश में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। ऐसा मौसम देखना जिंदगी का सबसे बड़ा अनुभव होता है।
57
उल्लेखनीय है कि इस सीजन में कुफरी में तीसरी बार बर्फबारी हुई है। वहीं शिमला में नये साल पर दूसरी बार। यहां कोठी, खादराला, पूह, गोंदला और सराहन में कई फीट तक बर्फ जमी है।
67
शिमला, मनाली, डलहौजी, कुफरी, केयलांग और काल्पा में तापमान शून्य से नीचे चला गया। केयलांग सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान-7 तक जा पहुंचा।
77
हिमाचल के कई पर्यटक स्थल बर्फबारी के बाद सफेद चादर में ढंक गए हैं।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.
Latest Videos