- Home
- States
- Punjab
- पत्नी के सामने गर्लफ्रेंड को KISS क्या किया..सारी जिंदगी तबाह हो गई...न घर के रहे और न नौकरी के
पत्नी के सामने गर्लफ्रेंड को KISS क्या किया..सारी जिंदगी तबाह हो गई...न घर के रहे और न नौकरी के
चंडीगढ़. अपनी फैमिली को लेकर डिनर पर गए दबंग DSP(अब बर्खास्त) वहां किसी गर्लफ्रेंड को देखकर इतने खुश हुए कि उसका सरेआम 'किस' ले लिया। यह पत्नी को बर्दाश्त नहीं हुआ। जब उसने विरोध जताया और गर्लफ्रेंड के संग झूमाझटकी की, तो DSP साब गुस्से में आ गए। उन्होंने वहीं पर अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर दी। लोगों ने उन्हें अलग-अलग किया। इसके बाद पति-पत्नी घर पहुंचे, तो वहां भी झगड़ा हुआ और दबंग DSP ने पत्नी पर गोली चला दी। गनीमत रही कि ऐन मौके पर उनके बेटे ने मां को बचा लिया। मामला पुलिस तक पहुंचा। DSP को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया, लेकिन वे नहीं पहुंचे। लिहाजा, उन्हें बर्खास्त करते हुए जांच के आदेश दिए गए थे। लंबे समय तक फरार चल रहे DSP ने सोमवार को मोहाली कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उन्हें कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। मामला 19 जनवरी का है। यानी गर्लफ्रेड के एक किस ने DSP साब की जिंदगी में तबाही ला दी। आगे पढ़िए पूरा मामला...
17

सोमवार करीब 3.15 बजे अतुल सोनी अपने वकील एचएस धनोआ के जरिये कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे थे। कोर्ट में एसएचओ फेज-8 रजनीश चौधरी ने उनकी रिमांड मांगी थी। तर्क दिया गया कि जिस पिस्टल से गोली चलाई गई, वो अवैध थी। हालांकि कोर्ट ने पुलिस रिमांड देने से मना कर दिया। अतुल सोनी को अब रोपड़ जेल भेजा गया है। अतुल सोनी फिल्मों में भी काम करते हैं। फरारी के वक्त वो 14 फरवरी को अपनी पंजाबी फिल्म 'जग्गा जगरावां जोगा' का सोशल मीडिया पर प्रमोशन करते रहे। इस फिल्म में अतुल सोनी विलेन बने हैं।
27
एक महिला मित्र को चूमना पत्नी को नागवार गुजरा...झगड़े की शुरुआत 18 जनवरी की रात करीब 10.38 बजे चंडीगढ़ में सेक्टर-26 के एक डिस्को में हुई थी। यहां DSP फैमिली के साथ डिनर करने पहुंचे थे। उनके कुछ पुलिस अफसर मित्र भी साथ थे। घटना का एक CCTV फुटेज सामने आया था। इसमें DSP अतुल सोनी एंट्री करते वक्त वहां मौजूद एक महिला मित्र को चूमते दिखाई दे रहे थे। यह देखकर उनकी पत्नी नाराज होकर उस महिला को चांटा दिखाती हैं। पहले तो DSP पत्नी को हाथ जोड़कर समझाने की कोशिश करते हैं, फिर गुस्से में पत्नी को धक्का दे देते हैं। माना जा रहा है कि यह झगड़ा काफी देर तक चला। क्योंकि 11.19 पर DSP पत्नी को धक्का मारते दिखाई देते हैं। हालांकि बाद में सुनीता ने FIR में उन पर गोली चलाने की बात को गलत बताया। उधर, एसपी डी हरमदीप सिंह हंस ने बताया था कि पुलिस के पास जो शिकायत है, उसमें सुनीता के हस्ताक्षर हैं।
37
अतुल सोनी अपने परिवार को लेकर चंडीगढ़ सेक्टर-26 स्थित सतवा डिस्को थेक गए थे। इनकी बेटी 27 दिसंबर को कनाडा से यहां आई थी। इस दौरान DSP के अन्य दोस्त भी अपने परिवार को लेकर डिनर करने आए थे। वहां हुए झगड़े के बाद घर पहुंचकर अतुल सोनी ने पत्नी पर फायर कर दिया। लेकिन उनके बेटे ने मां को धक्का दे दिया। इससे गोली सोफे पर जा लगी थी।
47
घटना की सूचना सुनीता ने मोहाली पुलिस कंट्रोल रूम को दी थी। मौके पर पीसीआर टीम पहुंची। लेकिन DSP को देखकर वे चुप रहे। फिर सीनियर अफसरों को सूचना दी गई। हालांकि इसके बाद जब पुलिस DSP को ढूंढ रही थी, तभी उनकी पत्नी पुलिस थाने पहुंचीं। वे इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहती थीं।
57
अतुल सोनी अपनी फिटनेस और दबंग स्टाइल के कारण मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। वे सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं।
67
अतुल सोनी फिल्मी स्टाइल में जीवन जीने के शौकीन रहे हैं। उनके ऐसे तमाम फोटोज सोशल मीडिया पर मिल जाएंगे, जो उनकी जीवनशैली को दिखाते हैं।
77
अतुल सोनी दबंग पुलिस अफसरों में शुमार रहे हैं। उनकी कार्यशैली से गुंडे-मवाली तक खौफ खाते थे। लेकिन एक घटना ने उन्हें खुद जेल पहुंचा दिया।
पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।
Latest Videos