- Home
- States
- Punjab
- होली खेलने से पहले 5 लोगों की दर्दनाक मौत, रंग की जगह बहने लगी खून की धारा..बचाओ बचाओ चीखने लगे सभी
होली खेलने से पहले 5 लोगों की दर्दनाक मौत, रंग की जगह बहने लगी खून की धारा..बचाओ बचाओ चीखने लगे सभी
चंबा/चंडीगढ़. होली के दिन हिमाचल में एक दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आई है। जहां एक दर्दनाक एक्सीडेंट में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं हादसे में 34 लोगों के घायल होने की खबर है।दरअसल. यह भीषण हादसा मंगलवार सुबह करीब चंबा जिले में हुआ। जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ से चंबा आ रही हिमाचल प्रदेश रोडवेज ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बस खाई में जा गिरी। घायलों को होशियारपुर के टांडा रेफर किया गया है।
16

घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहंचे लोगों ने बताया कि बस में करीब 40 लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक सभी यात्री होली का त्यौहार मनाने के लिए अपने घर जा रहे थे। लेकिन उनको क्या पता था कि यह होली उनके लिए मौत लेकर आएगी।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

26
यह हादसा चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हडोठा के पास हुआ। बस चंडीगढ़ से पठानकोट होते हुए चंबा जा रही थी।
36
जहां आज पूरा देश एक-दूसरे को रंग लगाकर होली खेल रहा है। वहीं इन मृतकों के परिजन छाती पीटकर मातम मना रहे हैं।
46
घटना की जानकारी लगते ही मौके पर कुछ देर बाद पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गईं। ढाई घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बस में फंसे लोगों को निकाला गया।
56
इस हाससे में मारे जानों की पहचान योगेश कुमार (47), पूजा कुमारी (27), राजीव कुमार (37), नीलम (33) और दावत अली (30) के रूप में हुई।
66
अस्पताल में घायलों का हाल जानने पहुंचे स्थानीय नेता।
पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।
Latest Videos