- Home
- States
- Punjab
- होटल में जो देखा..पुलिस भौचक रह गई, शराब-सेक्सवर्धक दवाइयां और ड्रग्स के बीच 'शबाब' पर थी पार्टी
होटल में जो देखा..पुलिस भौचक रह गई, शराब-सेक्सवर्धक दवाइयां और ड्रग्स के बीच 'शबाब' पर थी पार्टी
लुधियाना, पंजाब. ये तस्वीरें रईसजादों की 'डर्टी पार्टी' से जुड़ी हैं। मंगलवार देर रात पुलिस धड़धड़ाती हुई शहर के चार नामी होटलों में घुसी, तो वहां का मंजर देखकर उनकी भी आंखें फटी रह गईं। कमरों में विभिन्न ब्रांड्स की इम्पोर्टेड शराब, सेक्सवर्धक दवाइयां और ड्रग्स के बीच लड़के-लड़कियां मौजमस्ती में डूबे थे। पुलिस को इन होटलों से और भी कई आपत्तिजनक सामग्रियां मिलीं। पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि ये होटल वाले मोटी कमाई के चक्कर में सबकुछ सुविधाएं उपलब्ध कराते थे। पुलिस ने इन दौरान करीब 35 लोगों को पकड़ा। इनमें 16 लड़कियां भी थीं, जिनमें 4 विदेशी। पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि कुछ होटलों में पार्टीज की आड़ में गलत काम चल रहा है। इसके बाद एडीसीपी (क्राइम) दयामा हरिश कुमार ओमप्रकाश की अगुवाई में एसीपी रूपिंदर कौर भट्टी की चार टीमें बनाई गईं। इनमें एसएचओ बस्ती जोधेवाल, एसएचओ थाना डिवीजन नंबर-5 सहित बड़ी संख्या में पुलिसबल शामिल था।
15

पुलिस की अलग-अलग टीमों ने होटल मरहबा, रॉयल गेस्ट हाउस, होटल स्टार और होटल पार्क ब्लू चेकिंग शुरू की। पुलिस की रेड पकड़ते ही जिसको जहां से रास्ता मिला..वो वहां से भागने लगा। हालांकि ऐसा संभव नहीं हो सका।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
इन होटलों में छापा मारने से पहले पुलिस के सीनियर अफसरों ने पूरी प्लानिंग की थी। इसकी भनक बाहर किसी को नहीं लगने दी गई थी। छापे के दौरान ज्यादातर पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में थे।
35
हालांकि एक होटल वाले ने खुलासा किया कि उसे छापे की जानकारी पहले ही मालूम चल गई थी, इसलिए उसने अपने ग्राहकों को पहले ही होटल से हटा दिया था।
45
होटल पार्क ब्लू में जम्मू के दो युवक ठहरे थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें जाने दिया। हालांकि वे होटलवालों से अपने पैसे लेने पर अड़े रहे।
55
पुलिस ने होटल के CCTV कैमरे सहित तमाम चीजें जब्त की हैं। पुलिस ने होटलों को सील कर दिया है।
पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।
Latest Videos