- Home
- States
- Punjab
- शॉकिंग ड्रामा: थूकने से नहीं भरा मन, तो बंदरों की तरह उछलते हुए 50 फीट ऊंचे बिजली के तारों पर जा चढ़ा
शॉकिंग ड्रामा: थूकने से नहीं भरा मन, तो बंदरों की तरह उछलते हुए 50 फीट ऊंचे बिजली के तारों पर जा चढ़ा
खन्ना, पंजाब. यहां एक सनकी आदमी ने खासा उत्पात मचाया। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने लॉक डाउन किया गया है। यहां के एक गांव में बाहरी लोगों को आने-जाने पर पाबंदी लगाई गई है। यह शख्स जबरन गांव में घुसने की कोशिश कर रहा था। जब लोगों ने उसे रोका, तो वो जगह-जगह थूकने लगा। जब लोग उसे पकड़ने दौड़े, तो वो बंदरों की तरह उछलते हुए हाईपावर एक्सटेंशन तारों पर जा चढ़ा। संयोग से लाइन बंद थी। ऊपर चढ़कर शख्स लोगों को चिढ़ाने लगा। इस बीच पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे उतारने की कोशिश की। शख्स अपने पैंट के सहारे तारों पर सर्कस करते हुए आगे बढ़ने लगा। अचानक पैंट फंसने से वो खेत में जा गिरा। उसे लुधियाना के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
15

यह मामला खन्ना के खमद्दी गांव का है। संदिग्ध शख्स यूपी के सहारनपुर का रहने वाला है। लोगों ने उसे कोरोना संदिग्ध जानकर पुलिस को सूचित किया था। पुलिस मामल की पड़ताल कर रही है।
(आगे देखिए लॉक डाउन के दौरान की कुछ तस्वीरें)
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
यह तस्वीर कोलकाता की है। यहां स्वयंसेवी घरों के बाहर खाने के पैकेट टांगकर चले जाते हैं।
35
यह तस्वीर गुरुग्राम की है। ऐसी सोशल डिस्टेंसिंग किस काम की? सर्किल में अपनी-अपनी जगह घेरने के लिए थैलियां रख दीं और खुद आराम से आसपास बैठकर गप्पे लड़ाने लगे।
45
नई दिल्ली के एक शेल्टर होम में बैठा दिव्यांग। उसे उम्मीद है कि बहुत जल्द जिंदगी फिर दौड़ने लगेगी।
55
यह तस्वीर नई दिल्ली की है। लॉक डाउन के दौरान कर्फ्यू पास लेकर घर से निकले दम्पती ने अपने डॉग को भी मास्क पहनाया।
पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।
Latest Videos