MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Punjab
  • शॉकिंग घटनाएं : चाकू लेकर 6 साल के बेटे पर टूट पड़ी मां, दूसरी मां ने बक्से में बंद करके बच्चों को लगा दी आग

शॉकिंग घटनाएं : चाकू लेकर 6 साल के बेटे पर टूट पड़ी मां, दूसरी मां ने बक्से में बंद करके बच्चों को लगा दी आग

जालंधर/गिरिडीह. मां के लिए अपने बच्चे जान से प्यारे होते हैं। लेकिन इन दो घटनाओं को इस बात को कलंकित कर दिया। दो मांओं ने पारिवारिक झगड़े से परेशान होकर अपने ही बच्चों की जान ले ली। एक घटना में मां की भी मौत हो गई। पहली तस्वीर पंजाब के जालंधर वाली घटना की है। यहां शाहकोट कस्बा के सोहल जागीर गांव में सोमवार रात करीब 10 बजे एक मां ने अपने 6 साल के बेटे को चाकू से गोदकर मार डाला। इसके पीछे पारिवारिक झगड़ा बताया जाता है। बच्चे के दादा अवतार सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी चरणजीत कौर और बहू कुलविंदर के बीच झगड़ा हो गया था। इसके बाद बहू पोते को लेकर कमरे में चली गई। उसने कमरा बंद करके चाकू से अपने ही बेटे को मार डाला। उसकी चीखें सुनकर सब दौड़े, लेकिन आरोपी महिला ने अंदर से कमरा बंद कर लिया था। इसके बाद आरोपी चाकू लेकर बाकियों को भी मारने दौड़ी। आगे पढ़ें इसी खबर के बारे में...

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jun 10 2020, 04:48 PM IST| Updated : Jun 10 2020, 04:57 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

बताते हैं कि घटना के बाद बौखलाई महिला ने छत से छलांग लगा दी। उसे गंभीर हालत में जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुलविंदर का पति इटली में है। आरोपी को भी इटली जाना था, लेकिन लॉकडाउन के चलते वो नहीं जा पाई।
 

25

पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि कुलविंदर का अपनी सास चरणजीत से अकसर झगड़ा होता था। लेकिन बात इतनी बिगड़ जाएगी, किसी ने सोचा नहीं था। आगे पढ़िए मां ने तीन बच्चों को आग लगाकर खुद जान दी..

35

यह मामला झारखंड के गिरिडीह जिले के पुरेख कला गांव का है। यहां पारिवारिक विवाद के बाद गुस्से में आई एक महिला ने अपने तीन बच्चों सहित खुद को आग लगा दी। घटना मंगलवार की है। सोनिया देवी नामक महलिा ने दो बच्चों को बक्से में बंद करके आग लगाई थी। जबकि तीसरे बच्चे को गोद में लेकर आग में लेट गई थी। महिला के जेठ सीताराम यादव के मुताबिक, सोमवार रात दूध को लेकर सोनिया और उसकी पत्नी के बीच हाथपाई हो गई थी। जब सोनिया का पति राजेंद्र घर आया, तो उसने डंडे से सोनिया को पीट दिया। मंगलवार सुबह फिर सोनिया और जेठानी के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद सोनिया कमरे में बच्चों को लेकर चली गई। सुबह 8 बजे जब कमरे से धुआं उठते देखा, तब लोग दौड़े। आगे सोनिया को पिता का आरोप..

45

सोनिया के पिता खेतो गांव के रहने वाले चंद्रिका महतो ने आरोप लगाया कि उनकी बेट और बच्चों की हत्या की गई है। उन्होंने धनवार थाने में अपने दामाद सहित 5 लोगों के खिलाफ आवेदन दिया है। चंद्रिका ने बताया कि सोनिया उर्फ सोनी की शादी राजेंद्र के साथ पूरी धूमधाम से की थी। 8 जून की शाम दामाद ने फोन करके झगड़े के बारे में बताया था। उसने धमकी दी थी कि वो तुरंत वहां पहुंचे, नहीं तो उनकी बेटी जिंदा नहीं बचेगी। 

55

पुलिस के अनुसार महिला ने मरने से पहले बयान दिया कि उसे और उसके बच्चों को पति के अलावा 5 लोगों ने जलाया है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved