- Home
- States
- Punjab
- पाकिस्तानी शख्स के प्यार में डूबी महिला, 3 बच्चों को छोड़कर ऐसी भागी कि आज तक नहीं लौटी
पाकिस्तानी शख्स के प्यार में डूबी महिला, 3 बच्चों को छोड़कर ऐसी भागी कि आज तक नहीं लौटी
होशियारपुर, पंजाब. इश्क जो न कराए..सो कम! इस महिला ने अपने प्यार के लिए अपनी कोख से जन्मे तीन बच्चों की फिक्र तक नहीं की। 2018 में यह महिला बैसाखी पर पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित पंजा साहिब और गुरुद्वारा ननकाना साहिब की यात्रा निकली थी। वो 1800 लोगों के जत्थे में शामिल थी। लेकिन पूरा जत्था लौट आया, लेकिन वो नहीं लौटी। अब यहां उसके ससुर को तीनों बच्चों को पालना मुश्किल हो रहा है। कोरोना में काम-धंधा नहीं होने से परिवार के भूखे मरने की नौबत आ गई है। इस महिला का नाम है किरणबाला। इसने पाकिस्तान में जाकर अपना धर्म बदल लिया था। अब इसे आमना बीवी के नाम से जाना जाता है। वहां उसने लाहौर के रहने वाले मोहम्मद अजीज से निकाह कर लिया था। यहां होशियारपुर के गढ़शंकर शहर में उसके बच्चे रहते हैं। पढ़िए अजब प्रेम कहानी...

किरण बाला के ससुर तरसेम सिंह ने बताया कि जब से उसकी बहू पाकिस्तान गई है, उसके बच्चों की स्थिति ठीक नहीं है। यहां अब कोरोना संकट के चलते लॉकडाउन में उनके परिवार का गुजर-बसर मुश्किल से हो पा रहा है। तरसेम लगातार प्रशासन और सरकार से उसकी बहू को वापस लाने की गुहार करते आ रहे हैं। चूंकि लॉकडाउन के चलते पिछले 4 महीने से कोई धार्मिक कार्यक्रम नहीं हो रहा, इसलिए उनकी आमदनी का जरिया नहीं बचा। बता दें कि तरसेम सिंह निहंग हैं।
33 साल की किरणबाला ने गढ़शंकर के रहने वाले नरिंदर से शादी की थी। तब उसकी उम्र करीब 18 साल थी। नरिंदर की वर्ष, 2013 में मौत हो गई थी।
बताते हैं कि किरणबाला ने कथिततौर पर एक आवेदन लिखा था। यह आवेदन पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भारतीय उच्चायोग को सौंपा था। इसमें किरण बाला ने स्वीकार किया कि उसने इस्लाम धर्म अपना लिया है। हालांकि उसके ससुर इसे षड्यंत्र बताते आ रहे हैं। उनका यह कहना है कि उनकी बहू का वहां जबर्दस्ती निकाह कराया गया।
इस मामले में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की भूमिका को लेकर भी सवाल उठे थे। किरणबाला के ससुर आशंका जताते रहे हैं कि उनकी बहू के साथ जरूर गलत हुआ है।
यह बात सामने आई थी कि 16 अप्रैल, 2018 को लाहौर के जामिया नसीमिया शिक्षण संस्थान में किरणबाला ने मोहम्मद अजीज से निकाह कर लिया है। इधर, उसके ससुर ने अभी भी उम्मीद नहीं छोड़ी है। वे लगातार भारत सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप की गुहार लगाते आ रहे हैं।
पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।