- Home
- States
- Punjab
- कोरोना के डर से प्रेग्नेंट की मदद करने नहीं आए पड़ोसी, पुलिसवालों को करानी पड़ी डिलिवरी
कोरोना के डर से प्रेग्नेंट की मदद करने नहीं आए पड़ोसी, पुलिसवालों को करानी पड़ी डिलिवरी
मोगा.कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में आतंक मचाया हुआ है। भारत में भी अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यही कारण है कि सरकार ने संक्रमण से बचाव के लिए पूरे देश को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन किया हुआ है। संक्रमण के कारण अब लोगों में डर इस कदर बैठ गया है कि वो अब किसी दूसरे बीमार शख्स के पास जाने से भी डर रहे है। कुछ ऐसी ही घटना सामने आई है पंजाब के मेगा से जहां एक गर्भवती महिला को अचानक लेबर पेन होने पर परिजनों ने अस्पताल ले जाने के लिए जब पड़ोसियों से मदद मांगी तो कोई भी शख्स कोरोना के डर से मदद के लिए तैयार नहीं हुआ।
16

पड़ोंसियों के अलावा महिला के परिजनों ने 3 स्थानीय अस्पतालों के भी चक्कर काटे लेकिन वहां भी इलाज के लिए कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। इसी दौरान जब परिजन गर्भवती महिला को दूसरे अस्पताल ले जा रहे था तो पेट्रोलिंग में लगे 2 पुलिसकर्मियों ने उनकी गाड़ी रोकी । परिजनों ने पुलिस को सारी बात बताई। जिसके बाद पुलिसवालों ने यह तय किया की वे महिला को लेकर अस्पताल जाएंगे।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

26
लेकिन अस्पताल ले जाते वक्त ही महिला का दर्द और बढ़ गया । दर्द और समय की कमी को देखते हुए दोनों पुलिसर्मियों ने यह फैसला किया कि वे रास्ते मे ही बच्चे की डिलीवरी करवाएंगे।
36
पुलिसवालों ने रास्ते में ही एक जगह गाड़ी रोकी और उसके बाद सड़क पर स्ट्रीट लाइट के नीचे बेंच और चादर की दीवार बनाई। दीवार बनाने के बाद उन्होंने डिलीवरी कराने के लिए एक स्थानीय प्रशिक्षित महिला को बुलाया।
46
महिला के आने के बाद ज्योति ने सड़क पर ही पुलिसवालों की मौजूदगी में एक स्वस्थ लड़के को जन्म दिया।
56
डिलीवरी हो जाने के बाद दोनों पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। जिसके बाद महिला के परीजनों ने दोनों का शुक्रिया अदा किया। परीवारवालों का कहना था कि जब किसी अस्पताल और पड़ोसियों ने मदद नहीं कि तो ये दोनों पुलिसकर्मी हमारे लिए मसीहा बनकर सामने आए।
66
अब इस नेक काम पर मोगा के एसपी ने खुशी जताई है और कहा कि वो दोनों पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने के लिए पुलिस विभाग को पत्र लिखेंगे।
पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।
Latest Videos