MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Punjab
  • 25 साल के इस युवक को अपने संग रखना चाहती थी 2 बेटों की मां..किया था चैलेंज, कहीं और शादी की..तो समझ लेना

25 साल के इस युवक को अपने संग रखना चाहती थी 2 बेटों की मां..किया था चैलेंज, कहीं और शादी की..तो समझ लेना

संगरूर, पंजाब. अपनों को खोने का दर्द क्या होता है..ये तीन घटनाएं इसी का भावुक करने वाला उदाहरण हैं। एक कहानी में जबरिया इश्क है..तो दूसरे में पुलिस का खौफ..तीसरी कहानी..दुल्हन की सदमे में मौत से जुड़ी है। पहली कहानी पंजाब के संगरूर जिले के कस्बा सुनाम से है। यहां अपनी शादी से महज 2 दिन पहले एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसकी लाश एक पेड़ के नीचे से बरामद की गई है। पुलिस हत्या और सुसाइड दोनों एंगल से इसकी जांच कर रही है। परिजनो का आरोप है कि 2 बच्चों की मां से उसके बेटे के संबंध थे। वो महिला उनके बेटे को अपने साथ रखना चाहती थी। उसने चेतावनी दी थी कि वो उनके बेटे की दूसरी जगह शादी नहीं होने देगी। इसलिए महिला ने अपने दोनों बेटों के साथ मिलकर उनके बेटे का गला दबा दिया।(आगे पढ़ें इस घटना की विस्तृत जानकारी...)

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Feb 28 2020, 10:36 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
साईं कालोनी निवासी मृतक की मां हरदीप कौर ने बताया कि उनका 25 साल का बेटा सुखबीर ट्राला चलाता था। सुखबीर की एक महिला से पहचान थी। कुछ दिन पहले महिला के बेटों ने सुखबीर को मारा था। महिला उनके बेटे की शादी नहीं होने देना चाहती थी।(आगे पढ़ें पंजाब के मानसा की एक कहानी)
25
सुखबीर की मां हरदीप कौर ने बताया कि महिला जबर्दस्ती उसके बेटे को अपने साथ रखना चाहती थी। आरोप है कि सुखबीर का गला दबाकर हत्या की गई। (आगे पढ़ें...पंजाब के मानसा की एक कहानी)
35
पुलिस के खौफ में दे दी जान: यह मामला पंजाब के ही मानसा का है। यहां 20 साल के इस युवक ने पुलिस की अड़ीबाजी से डरकर सुसाइड कर लिया। घटना से परिजनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने हॉस्पिटल के बाहर लाश रखकर प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि मृतक मनप्रीत को कुछ पुलिसवाले झूठे केस में फंसाने की धमकी देते थे। इसी से घबराकर उसने अपनी जान दे दी। (आगे पढ़ें हरियाणा के करनाल में 2 घंटे ही ससुराल में जी सकी दुल्हन)
45
2 घंटे ही ससुराल में जी सकी दुल्हन: चौंकाने वाली यह घटना हरियाणा के करनाल की है। यहां दूल्हे के भतीजे की एक्सीडेंट में मौत का सदमा दुल्हन को ऐसा लगा कि ससुराल पहुंचते ही उसकी भी जान चली गई। मामला मंगलवार का है। बारात की एक कार एक्सीडेंट का शिकार हो गई थी। इस हादसे में दूल्हे के भतीजे साहिल की मौत हो गई थी। वहीं तीन दोस्त घायल हो गए थे। फिर भी लोगों की सलाह पर यह शादी नहीं रोकी गई। मंगलवार रात करीब 7 बजे दुल्हन निकेश अपने पति रविन के साथ ससुराल पहुंची। इसी दौरान कुछ अन्य रस्मों के बीच दुल्हन को इस एक्सीडेंट के बारे में पता चला। यह सुनकर दुल्हन मायूस हो गई। रात 9 बजे वो दुल्हन की ड्रेस बदलने कमरे में गई। अचानक उसे घबराहट हुई। उसका पसीना छूट गया और वो बेहोश होकर गिर पड़ी। उसे फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। रविन के दादा 82 वर्षीय अंतराम ने बताया कि बारात गुल्लरपुर गांव गई थी।(आगे पढ़ें इसी कहानी से...दुबई से शादी करने आया था दूल्हा)
55
दुबई से शादी करने आया था दूल्हा: दूल्हा रविन कई सालों से दुबई में जॉब करता है। वो ईएफएस इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में इंजीनियर है। रविन डेढ़ महीने की छुट्टी लेकर 19 फरवरी को शादी करने के लिए भारत आया था। दुल्हन निकेश ने कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा किया था। वो गुड़गांव में एक मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करती थी। दोनों शादी करके दुबई जाने वाले थे। दूल्हे का छोटा भाई कनाडा में रहता है। वो भी शादी के लिए यहां आया हुआ था।

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
पंजाब में AAP नेता को कार में मारी गईं पांच गोलियां-कौन थे लकी ओबेरॉय?
Recommended image2
गणतंत्र दिवस से पहले सरहिंद रेलवे पर धमाका, लोको पायलट घायल-क्या यह आतंकी साजिश थी?
Recommended image3
AK-47, मैगज़ीन और विदेशी पिस्टल: भारत-पाक बॉर्डर पर हथियारों का भंडार, किस हमले की थी तैयारी?
Recommended image4
Chandigarh Mausam Today: पंजाब वालों सावधान! चंडीगढ़-अमृतसर में दिखेगा ठंड का प्रचंड रूप
Recommended image5
पंजाब में दर्दनाक हादसा: पत्नी-2 बेटियों का मर्डर कर शख्स ने किया सुसाइड
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved