MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Punjab
  • हॉकी कप्तान मनप्रीत ने विदेशी गर्लफ्रेंड़ से की शादी, तस्वीरों में देखिए 9 साल की लव स्टोरी हुई पूरी

हॉकी कप्तान मनप्रीत ने विदेशी गर्लफ्रेंड़ से की शादी, तस्वीरों में देखिए 9 साल की लव स्टोरी हुई पूरी

जालंधर (पंजाब). भारतीय हाकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह आज बुधवार को वैवाहिक बंधन में बंध गए। उन्होंने अपनी मलेशिया की गर्लफ्रेंड इली सादिक के साथ शादी के 7 फेरे लिए। कोरोना के कहर के चलते उनके विवाह में खास लोगों ने ही शिरकत की। बता दें कि मनप्रीत ने इला से साल 2012 में सगाई की थी,इसके बाद से ही दोनों शादी के लिए सही समय का इंतजार कर रहे थे।

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Dec 16 2020, 05:35 PM IST| Updated : Dec 16 2020, 05:50 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18


दरअसल, मनप्रीत सिंह और इली सादिक की यह शादी जालंधर के गुरु तेग बहादुर नगर के गुरुद्वारे में संपन्न हुआ। जिसके बाद मनप्रीत के घरवालों ने अपनी विदेशी बहू का पंजाबी नाम नवप्रीत कौर रखा है।

28


बता दें कि इंडियन हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह 2012 में मलेशिया में हुए सुल्तान ऑफ जोहोर कप के दौरान इली से मिले थे। हालांकि उस समय मनप्रीत जूनियर हॉकी टीम की कप्तानी कर रहे थे। इस मैच को देखने के लिए इला स्टेडियम में आई हुईं थी। बताया जाता है कि मनप्रीत ने जोहोर कप के दौरान स्टेडियम में ड्यूटी कर रहे एक ऑफिसर से इली का मोबाइल नंबर लिया था। इसके बाद दोनों मिलने लगे और बात करने लगे।
 

38


इली सादिक की मां मलेशिया की सेना के लिए हाकी खेला करती थी। इस वजह से इली और मनप्रीत में गहरी दोस्ती हो गई थी।  दोनों की पहली मुलाकात के बाद ही नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। इसके बाद इली मनप्रीत से मिलने के लिए भारत आने लगीं। वहीं कप्तान साहिब को जब कभी टाइम मिलता वो भी मलेशिया पहुंच जाते।

48


मनप्रीत सिंह का जन्म साल 1992 में जालंधर में हुआ था। वह  मई 2017 से भारतीय हाकी टीम के कप्तान हैं। हालांकि उन्होंने वर्ष 2011 में 19 साल की उम्र में हॉखी खेलना शुरू किया था। वह 2012 और 2016 में भारतीय ओलंपिक टीम के हिस्सा भी रह चुके हैं।

58

शादी के लिए पहले मनप्रीत के जन्मदिन 30 दिसंबर की तारीख को चुना गया था, इसके बाद दो दिसंबर को शादी की डेट तय की गई। क्योंकि 2/12/20 का जोड़ सात होता है जो दोनों का लकी नंबर है। हालांकि अब 16 दिसंबर को दोनों ने शादी की।

68

इंडियन हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह की शादी में  पूर्व हॉकी ओलंपियन प्रगट सिंह व अन्य हॉकी खिलाड़ी भी पहुंचे।

78

मनप्रीत और इली सादिक की डेटिंग की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो चुकी हैं।

88

शादी के बाद गुरुद्वारे में अरदात करते हुए मनप्रीत सिंह और इली सादिक।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved