- Home
- States
- Punjab
- लाल चूड़े में दूल्हे को आखिरी बार देख दहाड़े मार रो पड़ी दुल्हन, सुहागरात के चंद घंटे पहले हो गई विधवा
लाल चूड़े में दूल्हे को आखिरी बार देख दहाड़े मार रो पड़ी दुल्हन, सुहागरात के चंद घंटे पहले हो गई विधवा
लुधियाना, पंजाब. किसी दुल्हन के लिए इससे बड़ा सदमा और क्या होगा कि शादी के दिन ही वो विधवा हो जाए। इस दुल्हन के साथ ऐसा ही दु:खद घटनाक्रम हुआ। दोपहर में शादी के बाद दुल्हन अपनी ससुराल पहुंची। रात को सुहारागत की सेज तैयार थी। इसी बीच उसे खबर मिली कि उसके दूल्हे की हादसे में मौत हो गई है। यह सुनकर दुल्हन को इतना गहरा सदमा लगा कि वो बेहोश होकर गिर पड़ी। फिर अपने पति की लाश पर फूट-फूटकर रो पड़ी। यह घटना देखकर पत्थर दिल भी रो पड़े। यह दु:खद हादसा लुधियाना में बुधवार देर रात हुआ। इस हादसे में दूल्हे और उसके जीजा की मौत हो गई थी। गुरुवार को जब घर से अर्थियां उठीं, तो अपने पति की लाश पर दुल्हन फूट-फूटकर रो पड़ी। हादसा बुधवार देर रात जस्सियां चौक के पास हुआ था, जब इन लोगों की गाड़ी आगे जा रहे टैंकर में जा घुसी। दूल्हा और उसके रिश्तेदार शादी के बाद मौजमस्ती करने लुधियाना चले गए थे। वहां से ये लोग वापस भट्टियां गांव लौट रहे थे।
15

हादसे की जानकारी जब घर पहुंची, तो लोगों को समझ नहीं आया कि दुल्हन को कैसे बताएं? किसी ने हिम्मत करके जब इस बारे में दुल्हन को बताया..तो वो होश खो बैठी। रिश्तेदार उसे सिविल हॉस्पिटल ले गए। वहां वो बार-बार एक ही टेर लगा रही थी कि उसे एक बार पति की चेहरा दिखा दो।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
मृतकों की पहचान भट्टियां गांव का रहने वाला दूल्हा राहुल और हिमाचल प्रदेश के मंडी का रहने वाला उसका जीजा राजू के रूप में हुई। पुलिस की शुरुआती जांच में सामन आया है कि सभी ने शराब पी रखी थी। राहुल की बुधवार दोपहर को ही शादी हुई थी।
35
हादसे की जानकारी लगते ही एसीपी नारकोटिक्स सेल राजकुमार चौधरी और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने क्रेन की मदद से कार को टैंकर से अलग किया। घायलों में राहुल का भाई आशु, ताऊ का बेटा अजय, जैन कॉलोनी शेरपुर निवासी दोस्त नवीन, अनीश और चिंटू शामिल हैं। ( हॉस्पिटल में रोता दूल्हे का पिता और अन्य रिश्तेदार)
45
टैंकर ड्राइवर जम्मू निवासी शमशेर कोहली ने बताया कि वे सराभा से अंडे लोड करके जम्मू जा रहे थे। टैंकर की रफ्तार 40 किमी/घंटा रही होगी। अचानक पीछे से जोर का झटका लगा, तब उन्होंने ब्रेक मारा। उतरकर देखा, तो पीछे कार फंसी हुई थी। उन्होंने फौरन पुलिस को इसकी जानकारी दी।
55
पुलिस के अनुसार कार ओवरस्पीड थी। इसके अलावा 5 सीटर कार में 7 लोग बैठे हुए थे। सभी मौजमस्ती करते हुए गांव लौट रहे थे। दुर्घटना इन्हीं दो वजहों से हुई। कार टैंकर में पीछे घुस गई थी। कार में सवार सभी लोग बुरी तरह उसमें फंस गए थे। दूल्हा और उसके जीजा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।
Latest Videos