MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Punjab
  • लोगों की मदद करते हुए सोनू सूद कि जिंदगी में आया शॉकिंग चेंज, बहन ने खोला राज़

लोगों की मदद करते हुए सोनू सूद कि जिंदगी में आया शॉकिंग चेंज, बहन ने खोला राज़

मोगा, पंजाब. कोरोनाकाल में हजारों गरीबों और बीमारों की मदद के लिए तन-मन और धन से आगे आए सोनू सूद के कर्जदार होने की खबर इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में है। हालांकि सूद इससे इनकार कर रहे हैं, लेकिन यह सच है। इसका खुलासा उनकी बहन मालविका करती हैं। पहले बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सूद ने लोगों की मदद के लिए 10 करोड़ रुपए जुटाने मुंबई में जुहू स्थित अपनी 8 प्रॉपर्टी गिरवी रख दी हैं। इनमें दो दुकानें और 6 फ्लैट शामिल हैं। मालविका ने एक मीडिया को बताया कि सोनू कर्ज लेने की बात उजागर करके लोगों की सहानुभूति लेना नहीं चाहते। वे किसी को भी पीड़ा में नहीं देख सकते। सोनू मानते हैं कि कर्ज तो कुछ समय बाद चुका दिया जाएगा, लेकिन लोगों  मदद करने का मौका दुबारा नहीं मिलता। आगे पढ़ें सूद की दरियादिली की कहानियां... 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Dec 11 2020, 04:55 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

मालविका अपने भाई की इस मुहिम से बहुत खुश है। यह भी जान लीजिए कि सोनू सूद की मां सरोज मोगा शहर के सबसे पुराने डीएम कालेज में अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष थीं। अब जो छात्र आर्थिक संकट के कारण कॉलेज छोड़ देते हैं, वे उनके घर जाती हैं और कॉलेज की फीस भरकर उनकी पढ़ाई शुरू कराती हैं। आगे पढ़िए-सोनू सूद की मदद से खुशी हासिल करने वाले कुछ लोगों की कहानियां...

29

यह मामला छत्तीसगढ़ के रायपुर की रहने वाली 20 वर्षीय योगमाया साहू से जुड़ा है। बिलाईगढ़ के धोबनी गांव की रहने वालीं योगमाया को टीबी था। सोनू सूद की मदद से रायपुर के ओम हास्पिटल में में डॉ. कमलेश अग्रवाल की देखरेख में उनका इलाज चला। 

39

करनाल, हरियाणा. यह हैं छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले अमन। ये पिछले 12 साल से सिर की नसों से जुड़ी एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। सूद की मदद से करनाल के विर्क अस्पताल में उनका नि:शुल्क ऑपरेशन किया गया। 

49

झारखंड के धनबाद की रहने वालीं सोनामुखी और उनकी तरह 50 लड़कियों की लॉकडाउन में नौकरी जाती रही। सोनू सूद की मदद से सबको नौकरी मिली।

59

यह है यूपी के अलीगढ़ का रहने वाला मासूम विराज। इसकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर बीमारी थी। इनके पिता सुमित गरीबी में जी रहे हैं। विराज की मां दीपिका और सुमित ने सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई। अक्टूबर में हरियाणा के करनाल स्थित विर्क अस्पताल में उसकी नि:शुल्क सर्जरी हुई।

69

सोनू सूद की बदौलत मुंबई के उपनगर ठाणे के 23 वर्षीय होनहार फुटबालर अर्जुन को करनाल के एक हास्पिटल में जिंदगी जीने का दुबारा मौका मिल गया। फरवरी में हुए एक एक्सीडेंट में अर्जुन के घुटनों को चोट पहुंची थी। इसके इलाज पर 3 लाख रुपए से ज्यादा का खर्चा सोनू सूद ने उठाया। इनका ऑपरेशन हरियाणा के करनाल स्थित एक हॉस्पिटल में किया गया था।

79

यह हैं मध्य प्रदेश के देवास के रहने वाले दीपेश गिरी। ये फरवरी को बाइक से इंदौर से कैलादेवी जा रहे थे, तभी एक्सीडेंट में वे घायल हो गए। इलाज के दौरान उनका पैर काटना पड़ा। एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले विजय के पास इतनी जमापूंजी नहीं थी कि वो कृत्रिम पैर लगवाने पर पैसा खर्च कर सकें। सोनू सूद की मदद से उन्हें कृत्रिम पैर लग गया।

89

यह हैं झारखंड के रांची की रहने वालीं 13 साल की सरिता उरांव। ये पिछले 7 साल से भूलने की बीमारी डिमेंशिया से पीड़ित हैं। इस स्थिति में गरीब मां-बाप को उन्हें रस्सी से बांधकर रखना पड़ता था। अब सोनू सूद की मदद से उनका इलाज चल रहा है।

99

यह हैं छत्तीसगढ़ के बीजापुर की रहने वालीं अंजली। बारिश में इनका कच्चा मकान ढह गया था। इसमें अंजली की कॉपी-किताबें तक खराब हो गईं। सोनू सूद का जब इसका पता चला, तो उन्होंने अंजली की मदद की।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved