MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • राजस्थान की IPS बेटी ने पेश की मानवता कि ऐसी मिसाल, लोगों ने कहा हमे गर्व है अपनी अफसर बिटिया पर

राजस्थान की IPS बेटी ने पेश की मानवता कि ऐसी मिसाल, लोगों ने कहा हमे गर्व है अपनी अफसर बिटिया पर

सीकर (राजस्थान). कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए पूरे देश में जारी लॉकडाउन 5.0 के बीच पुलिस को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ पुलिसकर्मी भूखे-प्यासे गरीब बेसहारा को खाना खिला रहे हैं। ऐसी ही मिसाल पेश की है, गुजरात कैडर की IPS सरोज कुमारी ने, जिनकी 'पुलिस रसोई' को खूब सराहा जा रहा है। पूरे देश को इनके इस नेक काम पर गर्व है। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jun 11 2020, 11:01 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

दरअसल, वडोदरा में तैनात आईपीएस सरोज कुमारी करीब 1200 लोगों के लिए खाना बना रहीं हैं। वह पहले 12 घंटे ड्यूटी करती हैं, इसके बाद अपनी पुलिस रसोई में डेली पूड़ियां बेलती और सेंकती नजर आती हैं। उनके साथ करीब 50 महिला पुलिसकर्मी इस काम में मदद करती हैं।
 

29

आईपीएस सरोज कुमारी कहना है कि जब 24 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा हुई तो मैंने देखा हजारों गरीब भूखे-प्यासे भटक रहे थे। फिर मैंने अपनी महिला पुलिसकर्मियों से कहा कि क्यों हम ड्यूटी के बाद इनके लिए खाना बनाकर तैयर कर सकते हैं। तो उन सबने इस नेक काम में मेरी मदद की और फिर इस तरह शुरू हुई 'पुलिस रसोई' अब तक चल रही है।
 

39


बता दें कि आईपीएस सरोज कुमारी राजस्थान के झुंझुनू जिले की चिड़ावा तहसील के छोटे से गांव गांव बुडानिया की रहने वाली हैं। वह गांव में पली-बढ़ी और सरकारी स्कूल में पढ़ाई करके आईपीएस बनकर मिसाल पेश की और अब ड्यूटी निभाते हुए देश लिए अपना फर्ज निभा रही हैं।

49

आईपीएस सरोज कुमारी के इस काम की उनके जिले झुंझुनू में भी खूब तारीफ हो रही है। गांव के उप प्रधान उनके भाई रणधीर सिंह ने बताया कि उनकी बहन की पहल पूरे देश में तारीफ हो रही है। मुझे अपनी बहन पर गर्व है, जब कोई मुझे मिलता है तो वह कहते हैं कि आपकी बहन जो काम कर रही हैं उसको हम सलाम करते हैं।

59

पिछले साल उन्होंने गुजरात की लड़कियों की सुरक्षा के लिए 'समझ स्पर्श' अभियान की शुरूआत की थी। जिसके लिए आईपीएस सरोज कुमारी को वूमन आईकॉन अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। जिसमें वह महिलाओं और बच्चियों के लिए यौन उत्पीड़न के बारे में जागरूक करती थीं।

69

आईपीएस सरोज कुमारी के इस काम की उनके जिले झुंझुनू में भी खूब तारीफ हो रही है। गांव के उप प्रधान उनके भाई रणधीर सिंह ने बताया कि उनकी बहन की पहल पूरे देश में तारीफ हो रही है। मुझे अपनी बहन पर गर्व है, जब कोई मुझे मिलता है तो वह कहते हैं कि आपकी बहन जो काम कर रही हैं उसको हम सलाम करते हैं।

79

शुरुआत में एसपी सरोज कुमारी की छवि तब लेडी सिंघम की बनी थी। बोटाद एसपी रहते हुए न केवल सेक्स वर्कर्स की जिंदगी संवारी बल्कि जिले में फिरौती व वसूली करने वाले कई गिरोह को सलाखों के पीछे भी पहुंचाया था।

89

सरोज कुमारी वर्ष 2011 कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं। वह ग्रैजुएशन के लिए जयपुर आईं। वहां पोस्ट ग्रैजुएशन और फिर चुरू के सरकारी कॉलेज से एमफिल किया। 2010 में यूपीएससी की परीक्षा दी। सरोज सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी और वर्तमान राज्यपाल किरण बेदी से हमेशा प्रभावित रही हैं। 

99

गुजरात में बेटी बचाओ के लिए मैराथन में भाग लेती हुईं आईपीएस सरोज कुमारी।

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
Recommended image2
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच
Recommended image3
50 हजार रुपए नहीं, अब आपकी बेटी को ₹1.5 लाख देगी सरकार, जानिए योजना की पूरी डिटेल
Recommended image4
Sadhvi Prem Baisa Viral Video: एक पुराने वीडियो ने कैसे बदल दी प्रेम बाईसा की ज़िंदगी, सच क्या था?
Recommended image5
इंजेक्शन के 5 मिनट बाद साध्वी प्रेम बाईसा की मौत, वायरल वीडियो और पोस्ट ने खोले कई राज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved