- Home
- Religion
- Spiritual
- Mohini ekadashi 2022: मोहिनी एकादशी के पावन पर्व पर आपके मित्रों और परिवार को भेंजे ये मैसेज, कोट्स और फोटो
Mohini ekadashi 2022: मोहिनी एकादशी के पावन पर्व पर आपके मित्रों और परिवार को भेंजे ये मैसेज, कोट्स और फोटो
रिलीजन डेस्क: हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi 2022) मनाई जाती है। इस बार ये दिन 12 मई, गुरुवार को है। मोहिनी एकादशी का दिन गुरुवार या बृहस्पतिवार को होने से इसका महत्व और भी बढ़ गया है क्योंकि ये दिन भगवान विष्णु का होता है। कहते है भगवान विष्णु और महालक्ष्मी की पूजा करने से सभी पाप कट जाते हैं और भक्तों को मन वांछित फल मिलता है। ऐसे में मोहिनी एकादशी के दिन की शुरुआत भगवान विष्णु का नाम लेकर करें और अपने मित्रों और परिवार के सदस्यों को भी इस दिन की बधाई (wishes, greetings, quotes) दें...

मोहिनी एकादशी के शुभ दिन पर आप पाए भगवान विष्णु का आशीर्वाद और सुख समृद्धि से संपन्न हो आपका हर दिन हर वार।
मोहिनी एकादशी की बहुत बहुत शुभकामनाएं...
मेरी आशा है कि इस पवित्र दिन पर, भगवान विष्णु आपकी प्रार्थनाओं को स्वीकार करें और आपके सभी पापों से मुक्ति दिलाने में मदद करें। आपको मोहिनी एकादशी की बहुत बहुत बधाई।
भगवान विष्णु की कृपा से आपकी सभी समस्याएं सुंदर अवसरों में तब्दील हो जाती हैं जो आपको सफलता के पथ पर ले जाती हैं।
मोहिनी एकादशी की शुभकामनाएं।
आइए भगवान विष्णु की पूजा करें, इस पवित्र दिन हमारे सभी पिछले पापों से छुटकारा पाएं।
मोहिनी एकादशी के पावन दिन की आप सभी शुभकामनाएं।
भगवान विष्णु हमारे सभी पिछले पापों को क्षमा करें और हमें अपार सफलता प्रदान करें...
मोहिनी एकादशी की शुभकामनाएं....
आइए हम अपने प्रियजनों के साथ मोहिनी एकादशी मनाएं और भगवान विष्णु को उनके सभी आशीर्वाद और प्यार, उनके सभी समर्थन और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दें।
मोहिनी एकादशी की शुभकामनाएं...
हे प्रभु आपने ही अपनी माया से इस सृष्टि की रचना की है और आप ही इसका पालन कर रहे हो। मोहिनी एकादशी पर आपको कोटि कोटि नमन प्रभु...
विष्णु की माया बन जाऊं, एक अनकही कहानी बन जाऊ, मेरे भगवान की कृपा हो तो मैं निश्चल श्वेत मन की काया बन जाऊं...
मोहिनी एकादशी की शुभकामनाएं।
जिसने अपने आप को “नारायण ” के श्रीचरणों में समर्पित कर दिया है, वह मनुष्य ही धन्य है , उसका जीवन सफल है। उसको नारायण अवश्य प्राप्त होंगे।
मोहिनी एकादशी की शुभकामनाएं।
ईश्वर चित्र में नहीं, चरित्र में बसते है, इसलिए अपनी आत्मा को मंदिर बनाओं..!!
आपको मोहिनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।
ये भी पढ़ें- Mohini Ekadashi 2022: भगवान विष्णु को क्यों लेना पड़ा मोहिनी अवतार? जानिए क्या है ये पूरी कथा
3 चाबियों से खुलते है बद्रीनाथ धाम के कपाट, मंदिर में प्रवेश करने के बाद सबसे पहले ये काम करते हैं पुजारी
बुध ग्रह होने वाला है वक्री, 3 जून तक चलेगा टेढ़ी चाल, कुछ राशि वाले ले सकते हैं गलत फैसले, कैसा होगा आप पर असर