MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Technology
  • Tech News
  • WhatsApp पर वीडियो-ऑडियो कॉल भी हो सकते हैं रिकॉर्ड, ब्लैकमेल करने वाले ऐसे उठा सकते हैं आपका फायदा

WhatsApp पर वीडियो-ऑडियो कॉल भी हो सकते हैं रिकॉर्ड, ब्लैकमेल करने वाले ऐसे उठा सकते हैं आपका फायदा

टेक डेस्क: आजकल ज्यादातर लोग व्हाट्सएप (Whatsapp) का इस्तेमाल करते हैं। मैसेज, कॉलिंग, वीडियो कॉलिंग या स्टेटस पर फोटो लगानी हो हर काम व्हाट्सएप के जरिए ही होता है। कई लोग इसे यूज करते समय सिक्योरिटी का ध्यान नहीं रखते हैं, जिससे ये गलती उनको काफी भारी पड़ सकती है। हालांकि इसे सुरक्षा के लिहाज से सेफ तो माना जाता है। इस एप में तो वीडियो-ऑडियो कॉल रिकॉर्ड करने की सुविधा नहीं है। लेकिन प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर ऐसे कई एप्स है, जिनके जरिए कोई भी आसानी से कॉल को रिकॉर्ड कर सकता है।

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Oct 23 2020, 03:59 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

आजकल हैकर्स नए-नए तरीकों से लोगों को चूना लगा रहे हैं। इसलिए आपको बहुत ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।

28

व्हाट्सएप के 'कॉलिंग' (Whatsapp calling) फीचर (वीडियो-ऑडियो) का इस्तेमाल करके ज्यादातर लोग एक - दूसरे से बात करते हैं। ये फीचर आजकल सभी स्मार्ट फोन्स में मिलता है और नॉर्मल फोन में कॉल रेट बढ़ने से लोग ज्यादातर व्हाट्सएप कॉलिंग का ही इस्तेमाल करते हैं।

38

वैसे तो व्हाट्सएप  कालिंग में एन्ड-टू-एन्ड एन्क्रिप्शन है। इसका मतलब आपकी कॉल सुरक्षित होती है और इसे रिकॉर्ड भी नहीं किया जा सकता है। लेकिन फिर भी कई ऐसे एप्स है, जो व्हाट्सएप कॉल को रिकॉर्ड  कर सकते हैं।

48

व्हाट्सएप खुद तो आपको कॉल रिकॉर्ड की सुविधा नहीं देता है। लेकिन एप स्टोर में ऐसे कई एप्स हैं जिनकी मदद से आप बड़ी आसानी से कॉल रिकॉर्ड कर सकते हैं।

58

एंड्रॉयड फोन में आपको बड़ी आसानी से कई एप्स मिल जाते हैं, जो व्हाट्सएप कॉल रिकॉर्डिंग के लिए बनाए गए है। इसके लिए सबसे पहले आपको एप स्टोर से क्यूब कॉल रिकॉर्डर डाउनलोड करना होगा। 

68

व्हाट्सएप पर कॉल रिकार्ड करने से पहले आपको इस एप को ओपन करना होगा। इसके बाद व्हाट्सएप से कॉल लगाएं। जैसे ही आपकी कॉल शुरू होगी, आपको क्यूब कॉल विजेट भी दिखाई देगा। इसे क्लिक करके आप कॉल रिकॉर्डिंग शुरू कर सकते हैं। 

78

आईफोन में व्हाट्सएप कॉल रिकार्ड करने के लिए आपको अपने आईफोन को पहले मैकबुक (Macbook) से कनेक्ट करना होगा। कनेक्ट करने के बाद क्विक टाइम (QuickTime) पर क्लिक करें। इसके बाद फाइल सेक्शन में जाकर न्यू ऑडियो रिकॉर्डिंग का ऑप्शन चुनें। 

88

आईफोन से किसी की कॉल को रिकॉर्ड करने के लिए आपको हर बार क्विक टाइम पर रिकॉर्ड बटन दबाना होगा, इसके बाद आप किसी व्यक्ति को फोन लगाएंगे तो पूरी बात रिकॉर्ड हो जाएगी। जैसे ही आप कॉल कट करेंगे रिकॉर्डिंग भी बंद हो जाएगी। इसके बाद आप इस फाइल को सेव कर सकते हैं।

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
AI से बना वीडियो अब नहीं चलेगा! सरकार ने कस दिया शिकंजा, जानिए नए नियम
Recommended image2
घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Recommended image3
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स
Recommended image4
Redmi Note 15 5G भारत में लॉन्च, जोरदार हैं खासियत और रेंज में कीमत
Recommended image5
WhatsApp Chat को बनाना है सुपर सेफ? अपनाएं 7 तरीके, कोई नहीं पढ़ पाएगा आपकी बातें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved