MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Technology
  • Tech News
  • इस ऐप के जरिए सिर्फ 9 रुपये में मिलेगा LPG सिलेंडर, एक काम करके पाएं 800 रुपये तक का कैशबैक

इस ऐप के जरिए सिर्फ 9 रुपये में मिलेगा LPG सिलेंडर, एक काम करके पाएं 800 रुपये तक का कैशबैक

टेक डेस्क : आम आदमी के जेब पर उस वक्त सबसे बड़ी मार पड़ती है, जब पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ते हैं। आए दिन सरकार LPG सिलेंडर के दाम  बढ़ा देती है, जिससे खाना बनाने में लोगों को सोचना पड़ता है। लेकिन अब एक मोबइल ऐप के जरिए आप 809 रुपये में मिलने वाले एलपीजी सिलेंडर को मात्र 9 रुपये में खरीद सकते हैं। जी हां, Paytm ऐप के जरिए आपको 800 रु. का कैशबैक मिल रहा है, तो आज ही जानें की कैसे आप इसका फायदा उठा सकते हैं।

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jun 01 2021, 12:23 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

Paytm का शानदार ऑफर
ऑनलाइन पेमेंट कंपनी Paytm अपने यूजर एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए शानदार ऑफर लेकर आया है। इसके तहत LPG सिलेंडर पर ऐप 800 रुपये तक का कैशबैक दे रही है।

28

पेट्रोलियम इंडस्ट्री से Paytm का करार
कुछ समय पहले पेटीएम ने भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum), इंडियन ऑयल (Indian Oil) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) के साथ करार किया है। इसलिए लोगों के बीच इसे पॉपुलर करने के लिए कंपनी आए दिन कोई न कोई कैशबैक ऑफर लेकर आती है।

38

सिलेंडर की बुकिंग पर पाएं 800 तक का कैशबैक
दरअसल, पेटीएम से गैस सिलेंडर की बुकिंग करने पर आपको 800 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है। यानी 809 रुपये में मिलने वाला सिलेंडर आपको 9 रुपये तक में मिल सकता है।

48

ऐसे करें Paytm से गैस सिलेंडर बुक
इसके लिए आपको अपने स्मार्टफोन में पेटीएम ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद Recharge & Pay Bills के ऑप्शन पर जाए। अब यहां Book a cylinder के ऑप्शन पर जाकर अपना सिलेंडर बुक करें। 

58

800 तक का कैशबैक
सिलेंडर बुक करने के साथ ही आपको scratch कार्ड दिया जाएगा, जिसे आप 7 दिन के अंदर ओपन करना होगा। इसमें आपको 10 रुपये से लेकर 800 रुपये तक मिल सकता है।

 

68

ऐसे पाएं 500 रुपये का कैशबैक
इसके अलावा अगर आप पहली बार पेटीएम से पेमेंट कर रहे हैं, तो आपको 500 रुपये का कैशबैक मिल सकता है। इसके लिए आप पेमेंट करने से पहले ऑफर पर FIRSTLPG प्रोमो कोड डालें। ऐसा करने से आपको पेटीएम पर 500 रुपए का कैशबैक मिलेगा। 

78

WhatsApp से करें सिलेंडर बुक
पेटीएम के अलावा आप WhatsApp से भी गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने रजिस्टडर्ड मोबाइल नंबर से REFILL लिखकर कर 7588888824 पर WhatsApp करें और मिनटों में गैस सिलेंडर बुक करें। इसके अलावा आप 7718955555 पर कॉल करके भी सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
 

88

1 जून से बदला गैस सिलेंडर का प्राइस
दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 809 रुपये है। इसके अलावा कोलकाता में 835.5 रुपये, मुंबई में 809 रुपये और चेन्नई में 825 रुपये है। वहीं, 1 जून से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 122 रुपये की कटौती की गई हैं, जिसके बाद इसकी कीमत 1473.50 रुपये हो गई है।

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Recommended image2
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स
Recommended image3
Redmi Note 15 5G भारत में लॉन्च, जोरदार हैं खासियत और रेंज में कीमत
Recommended image4
WhatsApp Chat को बनाना है सुपर सेफ? अपनाएं 7 तरीके, कोई नहीं पढ़ पाएगा आपकी बातें
Recommended image5
AI से भूलकर भी ना पूछें इस तरह के सवाल, पड़ सकते हैं मुश्किल में!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved