- Home
- Viral
- UAE को 1960 में मिला ऐसा खजाना, अर्थव्यवस्था पहुंच गई बादलों के पार, 10 फोटो में देखिए अजूबा है यह देश
UAE को 1960 में मिला ऐसा खजाना, अर्थव्यवस्था पहुंच गई बादलों के पार, 10 फोटो में देखिए अजूबा है यह देश
नई दिल्ली। सऊदी अरब अमीरात यानी संयुक्त अरब अमीरात या फिर यूएई, अरब प्रायद्वीप के दक्षिण-पूर्व किनारे पर स्थित है। यह देश ओमान और सऊदी अरब के बीच चट्टानी रेगिस्तानी, सूखे पहाड़, रेतीली और ओमान तथा फारस की खाड़ी के साथ फैले हुए समुद्र तट से सटा हुआ है। यहां 20वीं सदी के मध्य में तेल की खोज हुई और इसके बाद इस देश की किस्मत बदल गई। तेल मिलने से पहले संयुक्त अरब अमीरात की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से मछली पकड़ने और मोती उद्योग पर निर्भर थी। 1960 के दशक में जब यहां से तेल का निर्यात शुरू हुआ, तब देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बदलने लगी। आज यूएई की जीडीपी प्रमुख पश्चिमी यूरोपीय देशों के बराबर है। आज बात करते हैं संयुक्त अरब अमीरात से जुड़े दस रोचक तथ्यों की। तस्वीरों में देखिए कैसा अजूबा है यह शहर।

संयुक्त अरब अमीरात में सात अलग-अलग अमीरात शामिल हैं। इनमें अबू धाबी, दुबई, शारजाह, रास अल-खैमाह, अजमान, उम्म अल-क्वैन और फुजैरा शामिल हैं। सभी अमीरात की अलग-अलग संस्कृतियां और परंपराएं हैं।
यूएई की सरकार का स्वरूप पूर्ण राजतंत्र का है। सभी अमीरात पर अलग-अलग शाही परिवार का शासन है। अबू धाबी में राष्ट्रपति और दुबई में प्रधानमंत्री के तौर पर काम करते हैं।
संयुक्त अरब अमीरात में कोई स्थायी नदियाँ नहीं हैं। 1960 में तेल मिलने से पहले संयुक्त अरब अमीरात की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से मछली पकड़ने और मोती उद्योग पर निर्भर थी।
बाज़ संयुक्त अरब अमीरात का राष्ट्रीय प्रतीक है। वहीं, मध्यम आकार का मृग देश का राष्ट्रीय पशु है। यहां 20वीं सदी के मध्य में तेल की खोज हुई और इसके बाद इस देश की किस्मत बदल गई।
विश्व आर्थिक मंच के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए दुनिया का पहला सरकारी मंत्रालय बनाया है।
दुबई में 46 मील से अधिक ट्रैक के साथ दुनिया की सबसे लंबी चालक रहित मेट्रो प्रणाली है। यूएई की जीडीपी प्रमुख पश्चिमी यूरोपीय देशों के बराबर है।
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार दुनिया की सबसे ऊंची इमारत दुबई में बुर्ज खलीफा है। यह गगनचुंबी इमारत 828 मीटर (2,717 फीट) ऊंची है।
किसी देश में जाने से पहले वहां के स्थानीय कानूनों से खुद को परिचित करना हमेशा बुद्धिमानी है। दुबई में सार्वजनिक जगहों पर प्रेम प्रदर्शन अश्लील हरकत के लिए लोगों को जेल में डाल दिया जाता है।
संयुक्त अरब अमीरात की आबादी में प्रवासियों का सबसे बड़ा योगदान है। अमेरिकी सरकार के रिकॉर्ड के अनुसार, अमीरात के लोगों की आबादी देश की कुल आबादी का 12% से भी कम है। अन्य अनुमानों में संयुक्त अरब अमीरात को केवल साथी खाड़ी देश कतर से पीछे रखा गया है।
हाल के वर्षों में किए गए तमाम सुधारों के बावजूद, यूएई को देश के प्रवासी और घरेलू कामगारों के इलाज के लिए अधिकार संगठनों से आलोचना का सामना करना पड़ा है।