MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • अगर 5-6 डिग्री सेल्सियस को आप कह रहे हैं भीषण ठंड तो जरा दुनिया के सबसे ठंडे 5 शहरों के बारे में जान लें

अगर 5-6 डिग्री सेल्सियस को आप कह रहे हैं भीषण ठंड तो जरा दुनिया के सबसे ठंडे 5 शहरों के बारे में जान लें

ट्रेंडिंग डेस्क. देश के कई राज्यों में जोरदार ठंड पड़ रही है और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे बना हुआ है, जिसे लोग भीषण ठंड कह रहे हैं। इतने ही तापमान में जनजीवन अस्त व्यस्त होने लगा है। अगर आपको लगता है कि ये बहुत ज्यादा ठंड है तो आपको दुनिया के 5 सबसे ठंडे शहरों के बारे में जान लेना चाहिए। इस आर्टिकल में जानें दुनिया के 5 ऐसे शहरों के बारे में जहां का तापमान खून जमाने वाला होता है, फिर भी विषम परिस्थितियों के बीच लोग यहां रहते हैं। देखें 5 स्लाइड्स... 

2 Min read
Piyush Singh Rajput
Published : Jan 05 2023, 10:25 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

येलोनाइफ़, कनाडा (Yelloknife, Canada)
कनाडा का येलोनाइफ यहां के 100 शहरों में से सबसे ठंडा शहर माना जाता है। यहां औसत तापमान शून्य से -27.9 डिग्री सेल्सियस नीचे होता है। वहीं न्यूनतम तापमान शून्य से -51 डिग्री सेल्सियस नीचे तक दर्ज किया जाता है।

25

अस्ताना, कजाकिस्तान (Astana, Kazakhstan)
कजाकिस्तान के अस्ताना शहर को अपनी आकर्षक इमारतों के लिए जाना जाता है। यहां सर्दी का मौसम काफी लंबा और कठनाई भरा होता है। सर्दियों में यहां औसतन तापमान शून्य से -14.2 डिग्री सेल्सियस रहता और न्यूनतम तापमान शून्य से -51.5 डिग्री सेल्सियस नीचे तक पहुंच जाता है। नवंबर से अप्रैल के बीच यहां सबकुछ जम जाता है। ऐसी कठिन परिस्थितियों में भी लोग यहां रहते हैं।

35

बैरो, अमेरिका (Barrow,Utqiagvik, USA)

अलास्का में आर्कटिक सर्कल के ऊपर स्थित बैरो शहर को अब Utqiagvik शहर के नाम से जाना जाता है। यहां गर्मी या कम ठंड वाले दिन केवल 120 होते हैं। ये शहर हमेशा बादलों से ढका रहता है और यहां लगभग 95 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलती हैं। यहां औसत तापमान माइनस 25 डिग्री सेल्सियस रहता है और न्यूनतम तापमान माइनस 49 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाता है। यहां इतनी ठंड होती है कि समुद्र का पानी भी जम जाता है।

45

उलानबातोर, मंगोलिया (Ulan Bator, Mangolia)
उलानबातोर को दुनिया की सबसे ठंडी राष्ट्रीय राजधानी कहा जाता है। यहां गर्मी के साथ-साथ ठंड भी जबर्दस्त पड़ती है। गर्मियों में जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है तो ठंड में ये गिरकर -42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। यहां जनवरी में औसत तापमान -24.6 डिग्री सेल्सियस रहता है।

55

उत्तरी मिनेसोटा, यूनाइटेड स्टेट्स (North Minnesota, US)
उत्तरी मिनेसोटो शहर अपनी रिकॉर्ड बर्फबारी के लिए भी जाना जाता है। यहां औस्तन 71.6 इंच बारिश होती है, जिसकी वजह से इसे  'आइस बॉक्स ऑफ द नेशन' भी कहा जाता है। यहां तापमान शून्य से 48 डिग्री सेल्सियसत तक नीचे चला जाता है।

यह भी पढ़ें : जंगल में बने गड्ढे से आती थी अजीब आवाजें, पुलिस ने की खुदाई तो सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें...

About the Author

PS
Piyush Singh Rajput
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved