MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • 6 महीने में 10 लाख रुपए तक कमा सकते हैं मुनाफा, इस फसल की 12 महीने रहती है डिमांड

6 महीने में 10 लाख रुपए तक कमा सकते हैं मुनाफा, इस फसल की 12 महीने रहती है डिमांड

ट्रेंडिंग डेस्क. आपने ऐसे कई किस्से सुने होंगे जब लाखों का पैकेज छोड़कर लोगों ने खेती (agriculture) की तरफ रूख किया। दरअसल, मौजूदा समय में खेती करना फायदे का धंधा बन गया है। कई ऐसी फसलें हैं जिन्हें कम लागत में तैयार किया जाता है और उनसे बहुत अधिक मुनाफा किया जा सकता है। यही कारण है कि अब किसान भी ऐसी फसला का उत्पादन करने लगा है जो उसे ज्यादा आय दे। गेहूं और धान के अलावा अब किसान सब्जियां पर भी फोकस करता है। हम आपको एक ऐसी ही फसल के बारे में बता रहे हैं जो आपकी इनकम को 6 महीने में बढ़ा सकती है। हम लहसुन की खेती (Garlic Farming) के बारे में बात कर रहे हैं। लहसुन की डिमांड 12 महीने रहती है। शायद ही ऐसा कोई किचन हो जहां लहसुन नहीं पाई जाती हो। लहसुन कई तरह की बीमारियों के लिए भी फायदेमंद होती है। आइए जानते हैं किसान कैसे लहसुन की खेती से ज्यादा कमाई कर सकते हैं। 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Mar 23 2022, 01:43 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15


कैसे होती है लहसुन की खेती?
बारिश के सीजन खत्म होने के बाद लहसुन की खेती शुरू की जाती है। अक्टूबर-नवंबर के महीने में उसे बोआ जाता है। लहसुन की खेती के लिए छोटी-छोटी क्वारी बनाई जाती हैं। खेत की पहले दो बार अच्छी तरह से जुताई की जाती है उसके बाद खेत में छोटी-छोटी क्वारियां बनाकर बुवाई की जाती है।

25

कलियों से होती है खेती
लहसुन की फसल उसके कलियों से ऊगाई जाती है। एक-एक कली को करीब 5 से 10 सेमी की दूरी पर  मिट्टी में गाड़ा जाता है। किसानों के लिए अच्छी बात ये होती है कि इसकी खेती किसी भी तरह की मिट्टी में की जा सकती है। बुवाई के 5 से 6 महीने के अंदर इसकी फसल तैयार हो जाती है।  
 

35

कितनी होती है पैदावार
लहसुन की फसल एक एकड़ खेत में करीब 50 क्विंटल तक हो जाती है। 50 क्विटंल का उत्पादन लेने के लिए किसानों को करीब 40 हजार रुपए तर का खर्च आता है। 

45

कितनी होती है कमाई
प्रति क्विंटल के हिसाब से देखें तो किसान को एक क्विटंल में 10 हजार रुपए तक का फायगदा मिल सकता है। वहीं, एक एकड़ में करीब 5 से 10 लाख रुपए तक का मुनाफा कमाया जा सकता है। वैसे बता दें कि लहसुन की डिमांड मार्केट रेट के हिसाब से होती है। 

55

कितनी तरह की होती हैं किस्में
लहसुन की बीच कई किस्म के होते हैं। रिया वन इसकी सबसे अच्छी क्वालिटी मानी जाती है। हालांकि अब कई तरह की हाइब्रिड फसलें आती हैं जो कम समय में अधिक उत्पादन देती हैं। किसान को बाजार में अलग-अलग कीमत पर ये बीज मिलते हैं। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved