- Home
- Viral
- देश में इतनी तेजी से क्यों फैलने लगा है कोरोना वायरस? एम्स डायरेक्टर गुलेरिया ने बताई 2 बड़ी वजहें
देश में इतनी तेजी से क्यों फैलने लगा है कोरोना वायरस? एम्स डायरेक्टर गुलेरिया ने बताई 2 बड़ी वजहें
COVID-19 ने पूरे देश में कहर बरपाना शुरू कर दिया है। भारत में पिछले 24 घंटों में 2.34 लाख से अधिक नए केस सामने आए, वहीं 1,300 से अधिक मौतें हुईं। AIIMS के डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने बताया कि भारत में COVID-19 मामलों में उछाल का कारण मल्टीफंक्शनल है। कोरोना का सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को राज्य में 15 दिनों के कर्फ्यू की घोषणा की। ये 14 अप्रैल को रात 8 बजे से शुरू हुआ और 1 मई को सुबह 7 बजे तक रहेगा। इसके अलावा प्रदेश में धारा 144 लगा दी गई है। सार्वजनिक स्थान, गतिविधियां और सर्विसेज बंद रहेंगी। हालांकि आवश्यक सेवाओं में छूट दी गई है।

पहली वजह
रणदीप गुलेरिया ने कहा कि जनवरी और फरवरी में वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई। उस वक्त COVID-19 के केस में कमी आई। लेकिन इसके बाद से लोग लापरवाही करने लगे। इसी समय वायरस में म्यूटेशन हुआ और ज्यादा संक्रामक हो गया।
दूसरी वजह
कोरोनो वायरस के मामलों की संख्या में अचानक वृद्धि के कारण भारत का हेल्थ सिस्टम गंभीर स्थिति में आ गया है। गुलेरिया ने कहा कि मामलों की बढ़ती संख्या के लिए हमारे हॉस्पिटल के बेड और संसाधनों को बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें तत्काल COVID-19 मामलों की संख्या में कमी लानी होगी।
'कोई टीका 100 प्रतिशत प्रभावी नहीं है'
गुलेरिया ने ककहा, लोगों को यह याद रखना होगा कि कोई भी टीका 100 प्रतिशत प्रभावी नहीं है। वैक्सीन लगवाने के लिए दोबारा कोरोना हो सकता है, लेकिन तब आपके शरीर में एंटीबॉडी वायरस तेजी से नहीं बढ़ेंगे। गुलेरिया ने कहा कि हमने पिछली बार कोरोना से लड़ने के लिए जो किया वही फिर से करने की जरूरत है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News