इस कपल ने सबसे गर्म जगह मनाया अपना हनीमून, ट्रेन और जगह का नाम सुनकर दंग रह गए लोग
नई दिल्ली। एक दंपति ने शादी के बाद हनीमून को यादगार बनाने के लिए इसे ऐसी जगह मनाया, जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल, इस दंपति ने अपना हनीमून उस ट्रेन में मनाने का फैसला किया था, जिसे सबसे खतरनाक ट्रेन बताया जाता है। आपको यह जानकर ताज्जुब होगा कि यह ट्रेन करीब दो किलोमीटर लंबी है और इसे अपना सफर पूरा करने में करीब 20 घंटे का समय लगता है। दिलचस्प बात यह है कि ट्रेन जिस रूट से गुजरती है, उसकी परिस्थितियां काफी भयावह और विषम होती हैं। ट्रेन के रूट में सहारा का रेगिस्तान भी पड़ता है, जिसे धरती की सबसे गर्म जगह और सबसे खतरनाक रेगिस्तान बताया जाता है। आइए तस्वीरों के जरिए एक नजर डालते हैं इस दंपति के हनीमून पर।

यह दंपती क्रोएशिया का रहने वाला है। इन्होंने अपना हनीमून मनाने के लिए अफ्रीकी देश मॉरीतानिया का सफर ट्रेन से किया।
इस हनीमून 35 साल के क्रिस्टिजेन इलेसिस और 29 साल की आंद्रिया ट्रोगोचविक का है। दोनों सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं।
क्रिस्टीजेन और आंद्रिया की सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी फैन-फॉलोइंग हैं और वे ट्रेवेल ब्लॉगर के तौर पर शानदार वीडियो और फोटो पोस्ट करते हैं।
इस दंपती ने हनीमून के फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए हैं, जो खूब वायरल हो रहा है।
वायरल फोटो और वीडियो में देखा जा सकता है कि इस दंपती ने हनीमून के दौरान दुनिया की सबसे खतरनाक ट्रेन और ट्रेन रूट पर सफर किया।
जिस ट्रेन से इस क्रिस्टिजेन और आंद्रिया ने सफर किया उसका नाम है ट्रेन दू डेजर्ट (Train du Desert) है और इसकी लंबाई करीब दो किलोमीटर है।
अपने सफर के दौरान यह ट्रेन सहारा रेगिस्तान से गुजरती है। करीब 20 घंटे लंबे इस रूट पर परिस्थितियां काफी विषम होती हैं।
यही नहीं, पूरे सफर के दौरान तापमान में भी बड़ा अंतर दिखाई देता है। यह ट्रेन बेहद कठिन हालात से गुजरती है। इसमें तापमान और सुरक्षा दोनों पहलू महत्वपूर्ण हैं।
क्रिस्टीजेन और आंद्रिया ने अपने इस अजीबो-गरीब हनीमून के बहुत सारे वीडियो और फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं।
इस दंपती की फोटो देखने के बाद सैंकड़ों यूजर्स ने इस पर कमेंट किया है। एक यूजर ने तो इसे अब तक का सबसे शानदार हनीमून बताया है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News