- Home
- Viral
- Eid al Fitr 2022: ये हैं दुनिया की सबसे फेसम मस्जिदें, इनकी सुंदरता देख हैरान रह जाते हैं टूरिस्ट
Eid al Fitr 2022: ये हैं दुनिया की सबसे फेसम मस्जिदें, इनकी सुंदरता देख हैरान रह जाते हैं टूरिस्ट
ट्रेंडिंग डेस्क. देश और दुनिया में 3 मई को ईद (Eid al Fitr) का त्योहार मनाया जाता है। मुस्लिम समाज के लिए ईद सबसे बड़े पर्व में से एक है। ईद (Eid) के दिन मुस्लिम समाज के लोग मस्जिद में जाकर नमाज पढ़ते हैं। मस्जिदों को मुस्लिम सुमदाय का पवित्र धार्मिक स्थल माना जाता है। मस्जिदें अपनी स्थापत्य, डिजाइन और आकर्षित करने वाली वास्तुकला के लिए फेमस होती हैं। ईद के मौके पर हम आपको देश और दुनिया की कुछ ऐसी मस्जिदों के बारे में बता रहे हैं जहां हर मुस्लिम एक बार जाना चाहता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो मस्जिदें।

मस्जिद अल हरम
इस मस्जिद को मुस्लिम समाज की सबसे पवित्र मस्जिद माना जाता है। इसकी सबसे बड़ी खास बात ये है कि यहां मक्का मौजूद है। अल हरम मस्जिद को दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद कहा जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह मस्जिद करीब साढ़े तीन लाख वर्ग कलोमीटर की है। ये इस्लाम का सबसे पवित्रस्थल है। हालांकि इस मस्जिद में किसी भी गैर मुस्लिम को आना मना है। यह मस्जिद सऊदी अरब में है।
पैगंबर मस्जिद
यह मस्जिद मदीना शहर में है। ऐसा कहा जाता है कि इस मस्जिद का निर्माण खुद पैगंबर मुहम्मद ने करवाया था। इसी मस्जिद में पैगंबर मुहम्मद की कब्र है। इस मस्जिद को देखने के लिए दुनिया भर के इस्लाम अनुयायी यहां आते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह मस्जिद बहुत ही सुंदर है और मक्का के बाद इस्लाम का पवित्र स्थल है।
जामा मस्जिद
जामा मस्जिद भारत के दिल्ली में स्थित है। इसे देश की सबसे बड़ी मस्जिद माना जाता है। इसे मुगल शासक शाहजहां ने बनवाया ता। इस मस्जिद को घूमने के लिए टूरिस्ट भी आ सकते हैं। यह मस्जिद दुनियाभर में फेसम है।
नासिर अल-मुल्क मस्जिद
यह मस्जिद ईरान के शिराज में है। इस मस्जिद को इंटीरियर इस तरह है कि एक बार इसे देखने वाला बस देखता ही रह जाता है। यह मस्जिद बेहद खूबसूरत है। इसे बनाने में 12 साल का समय लगा था। यह मस्जिद 1888 में बनकर तैयार हुआ था।
शेख जायद मस्जिद
यह मस्जिद अबू धाबी में है। यह मस्जिद अपनी अदभुत सुंदरता के लिए दुनिया भर में फेमस है। इस मस्जिद के अंदर एक साथ करीब 40 हजार लोग बैठ सकते हैं। इसे बनाने के लिए रंगीन संगमरमर और कई कीमती पत्थरों का उपयोग किया गया है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News