- Home
- Viral
- 2023 के लिए नास्त्रेदमस द्वारा की गई ये 4 भविष्यवाणियां, नए साल में हो सकती हैं ये बड़ी घटनाएं
2023 के लिए नास्त्रेदमस द्वारा की गई ये 4 भविष्यवाणियां, नए साल में हो सकती हैं ये बड़ी घटनाएं
ट्रेंडिंग डेस्क. नया साल आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इसी बीच फ्रांस के जाने-माने भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां सामने आने लगी हैं। नास्त्रेदमस ने दशकों पहले आने वाली कई सदियों की भविष्यवाणी कर रखी है, जिसमें से कई सच होती आ रही हैं। उन्होंने आने वाले सैंकड़ों साल के भविष्य को सन् 1555 में एक किताब में लिख दिया था। देखना होगा कि नास्त्रेदमस की कौन सी भविष्यवाणियां इस साल सच हाेती हैं। 4 स्लाइड्स में जानें साल 2023 के लिए नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां...
/ Updated: Dec 28 2022, 08:50 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
2023 को लेकर नास्त्रेदमस की पहली भविष्यवाणी दुनिया में एक भीषण युद्ध की ओर इशारा करती है। इस भविष्यवाणी काे रूस-युक्रेन के नए युद्ध से जोड़कर देखा जा रहा है और माना जा रहा है कि इस युद्ध की वजह से 2023 में विश्व युद्ध के हालात बन सकते हैं।
नोस्त्रेदमस की अगली भविष्यवाणी कहती है कि 2023 में खाने के दाम आम लोगों की पहुंच से बाहर हो जाएंगे और कई देशों में लोग भुखमरी से मरेंगे।
तीसरी भविष्यवाणी कहती है कि पृथ्वी को तापमान बेहद तेजी से बढ़ेगा, जिसकी वजह से समुद्र का जलस्तर बेहद खतरनाक रूप से ऊपर हो जाएगा।
ये भविष्यवाणी इंसानों के मंगल ग्रह पर जाने से जुड़ी है। भले ही एलन मस्क अपने मिशन के तहत ये दावा करते हों कि इंसान 2029 तक मंगल ग्रह पर उतर जाएंगे। पर नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी कहती है कि कुछ ऐसा होगा कि मंगल ग्रह पर जाने की ये योजना 2023 में पटरी से उतर जाएगी।
बता दें कि नास्त्रेदमस ने 16वीं शताब्दी में आने वाली कई सदियों का भविष्य एक किताब में लिख दिया था। उन्होंने ज्यादातर भविष्यवाणियां पहेलियों के रूप में लिखीं थीं, जो आज भी सच होती आ रही हैं। हिटलर की तानाशाही से लेकर वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमला और दो देशों के बीच भीषण युद्ध तक। ऐसा कहा जाता है कि जो नास्त्रेदमस ने जो भी कहा उसमें से 60 फीसदी बातें तो सच ही होती हैं।
ऐसे ही ट्रेंडिंग और रोचक आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें...