MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • 10 फोटो में समझिए कैसे जुड़ें हर घर तिरंगा अभियान से, कहां से मिलेगा सर्टिफिकेट, क्या है पूरा प्रॉसेस

10 फोटो में समझिए कैसे जुड़ें हर घर तिरंगा अभियान से, कहां से मिलेगा सर्टिफिकेट, क्या है पूरा प्रॉसेस

नई दिल्ली। Har Ghar Tiranga Campaign: केंद्र सरकार इस बार भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है। इसके तहत तरह-तरह के आयोजन किए जा रहे हैं और विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं। हर घर तिरंगा अभियान भी इनमें से एक है, जो आगामी 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच चलाया जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपने घर पर भारतीय ध्वज फहराने और लगाने का आग्रह किया है। इसके साथ ही, इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट करने और इसकी डीपी लगाने के लिए भी प्रोत्साहित किया है। आइए तस्वीरों के जरिए हर घर तिरंगा अभियान के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Aug 06 2022, 05:18 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

हर घर तिरंगा अभियान भी आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों और अभियानों का हिस्सा है। इसमें भारत सरकार ने देशभर में लोगों को 13 से 15 अगस्त तक अपने घर पर भारतीय ध्वज फहराने और लगाने का आग्रह किया है। 

210

केंद्र सरकार ने लोगों से यह आग्रह भी किया है कि इसके साथ ही वे झंडारोहण की फोटो भी खींचे और इसे सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करें। इसके अलावा, इस फोटो को अपनी डीपी में भी लगाएं। 

310

जो भी हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा ले रहे हैं वे भारत सरकार की वेबसाइट harghartiranga.com पर भी अपनी तस्वीरें अपलोड कर सकते हैं। 

410

इस अभियान में भाग लेने और इसका हिस्सा बनने के लिए लोगों को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा, जहां से आपको फोटो अपलोड होने के बाद सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। 

510

हर घर तिरंगा अभियान के तहत इसके पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए कुछ स्टेप्स हैं, जिन्हें हर किसी के लिए फॉलो करना जरूरी होगा। यहीं से सर्टिफिकेट भी डाउनलोड किया जा सकेगा। 

610

इस अभियान के लिए रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं तो सबसे पहले दिए गए लिंक (harghartiranga.com) पर क्लिक करें। यहीं आपको तस्वीरें अपलोड करनी होंगी। 

710

अब तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत  1 करोड़ 30 लाख से अधिक लोगों ने भारतीय तिरंगे के साथ पोर्टल पर फोटो अपलोड कर दी है। वहीं, 33 लाख से अधिक यूजर्स ने इस पर अपनी सेल्फी अपलोड की है। 

810

इसके बाद आप हर घर तिरंगा अभियान का सर्टिफिकेट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए भी आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे। 

910

इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट harghartiranga.com पर जाकर सबसे पहले अपनी प्रोफाइल फोटो सेट करनी होगी। वेबसाइट पर डिटेल भरें। दिए गए बॉक्स में नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। 

1010

यह आप अपने  गूगल अकाउंट से भी लिंक करा सकते हैं। इसके बाद लोकेशन एक्सेस पर टिक करें। अपने बताए गए लोकेशन पर ध्वज को पिन करें। पिन सफलता पूर्वक लगे होने के बाद आपको एक सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। इसे आप डाउनलोड कर अपने पास सहेज कर रख सकते हैं। 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
स्वतंत्रता दिवस

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
Recommended image2
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल
Recommended image3
Vande Bharat: वंदे भारत में सीट के लिए लोग परेशान, यहां चप्पल को मिली AC सीट-WATCH
Recommended image4
आधी रात में कब्रिस्तान में बिरयानी का ऑर्डर, डिलीवरी एजेंट का जवाब वायरल
Recommended image5
Baby AI Viral Video: वायरल बेबी AI वीडियो कैसे बनाएं? जानिए पूरा तरीका
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved