MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Viral
  • लग्जरी आइटम नहीं जीवनरक्षक उपकरण बन जाएगा AC, जानिए भारत में कितने लोग इस्तेमाल करते हैं एयर कंडीशनर

लग्जरी आइटम नहीं जीवनरक्षक उपकरण बन जाएगा AC, जानिए भारत में कितने लोग इस्तेमाल करते हैं एयर कंडीशनर

ट्रेंडिंग डेस्क। Nature Conservation Day 2022: जलवायु परिवर्तन की वजह से दुनियाभर में तापमान में वृद्धि हो रही है। सिर्फ भारत की बात करें तो बीते अप्रैल, मई और जून महीने में जो गर्मी पड़ी है, उससे यह अंदाजा लगाना आसान हो सकता है कि अब आने वाले जो साल होंगे, उनमें पारा कहां से कहां तक पहुंच जाएगा। ताजा उदाहरण यूरोप का लें, जहां कभी तेज पंखा भी चलाने की जरूरत नहीं पड़ती थी, वहां इस साल गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। यहां भी हालात पिछले पांच-छह साल में ज्यादा खराब हुए हैं और अब यहां एसी यानी एयर कंडीशनर की डिमांड बढ़ गई है। सिर्फ भारत की बात करें इस समय लगभग पांच करोड़ एसी इस्तेमाल हो रही है। यह आंकड़े इंटरनेशल एनर्जी एजेंसी की ओर से जारी किए गए थे। हालांकि, यह आंकड़ा 2020 में चार करोड़  80 लाख था और माना जा सकता है कि दो साल में यह करीब 20 लाख तक बढ़ा होगा। आइए तस्वीरों के जरिए आने वाले 28 साल के जारी आंकड़ों पर गौर फरमाते हैं। 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jul 28 2022, 07:04 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

आईईए यानी इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी की ओर से अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले 28 साल में यानी वर्ष 2050 तक भारत में एयर कंडीशनर की संख्या करीब 23 गुना तक बढ़ जाएगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210

एजेंसी के इस अनुमान पर अगर आंकड़ों में बात करें तो वर्ष 2050 तक एयर कंडीशनर की संख्या लगभग 110 करोड़ तक पहुंच जाएगी और तब यह लग्जरी आइटम नहीं बल्कि, जीवन रक्षक उपकरण बन जाएगा। 

310

विशेषज्ञों का मानना है कि एयर कंडीशनर की बढ़ती संख्या का बड़ा कारण जनसंख्या में बढ़ोतरी और दुनियाभर में तापमान में हो रही बढ़ोतरी जिम्मेदार है। अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि तापमान पांच डिग्री  सेल्सियस तक बढ़ सकता है। 

410

वहीं, दुनियाभर में बढ़ रहे तापमान को लेकर विशेषज्ञों का अनुमान है कि औद्योगिक काल से पहले की अपेक्षा पारा 1.01 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। 

510

खासकर, इस वर्ष दुनियाभर के तमाम देश, जिसमें भारत के साथ-साथ अमरीकी, यूरोपीय और अफ्रीकी देश शामिल हैं, यहां गर्मी से लोगों की हालत खराब है। हीटवेव यानी लू के कारण लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए। 

610

वैज्ञानिकों का कहना है कि बढ़ते तापमान की वजह से गर्मी का कहर और बढ़ेगा। सिर्फ इस साल गर्मी की वजह से हजारों लोगों की मौत हुई और हर साल यह आंकड़ा बढ़ने का अनुमान है। 

710

वैश्विक तापमान में बढ़ोतरी को लेकर वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले 28 साल यानी वर्ष 2050 तक यह दो डिग्री सेल्सियस और बढ़ जाएगा। ऐसे में गर्मी का प्रकोप साल-दर-साल नहीं बल्कि, दिन-ब-दिन बढ़ेगा। 

810

गर्मी बढ़ने से नहीं चाहते हुए भी लोगों को एयर कंडीशनर पर निर्भर रहना होगा और इसकी मांग बढ़ेगी। करीब सौ करोड़ से अधिक लोग एयर कंडीशनर पर निर्भर होंगे और यह अगले 28 साल में होगा। 

910

अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि वर्ष 2050 तक भारत की आबादी करीब 20 करोड़ तक बढ़ जाएगी। ऐसे में आबादी का बढ़ना और तापमान का बढ़ना, दोनों ही एयर कंडीशनर की डिमांड को बढ़ाएगा। 

 

1010

इस तरह भारत में अभी जहां करीब पांच करोड़ एयर कंडीशनर हैं, वहीं अगले 28 साल में यह सौ करोड़ से अधिक बढ़ेगा यानी औसतन करीब पौने पांच करोड़ हर साल एयर कंडीशनर की संख्या बढ़ेगी।  

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
 
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
1st T20 • IND vs WI
Result
INDIND
172/2
WIWI
171
IND won by 8 wickets
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
INDIND
Sat, 17 Oct, 2026
WIWI
07:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
SASA
Sun, 18 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Queen Suthida: पहले उड़ाया फाइटर जेट, अब खुद शाही विमान उड़ाकर पहुंचीं जापान, जानें क्या है खास
Recommended image2
IIT Baba News: क्या जिंदा हैं 'IITian बाबा' अभय सिंह? मौत की फर्जी खबरों के बीच आया बड़ा अपडेट
Recommended image3
Sanae Takaichi: देश चलाने के साथ घर भी संभालती हैं जापान की PM, बोलीं- पुरुषों से 3-4 घंटे ज्यादा लगता है समय
Recommended image4
हत्या की साजिश, मारपीट, दूसरी शादी: उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य ने पति पर दर्ज कराई FIR, VIDEO में छलका दर्द
Recommended image5
J&K IAS Viral Video: मीटिंग में खोया आपा, महिला अफसर पर चिल्लाए सीनियर IAS, वीडियो हुआ वायरल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved