- Home
- Viral
- 500 रु के नोट खाता बकरा हो या 1000 के नोट पर बनता गुटखा, नोटबंदी के बाद सामने आई थीं ये 7 मजेदार फोटो
500 रु के नोट खाता बकरा हो या 1000 के नोट पर बनता गुटखा, नोटबंदी के बाद सामने आई थीं ये 7 मजेदार फोटो
ट्रेंडिंग डेस्क. 2016 में केंद्र सरकार द्वारा लिए गए नोटबंदी के फैसले के खिलाफ लगी याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले को सही ठहराया है। इसी बीच नोटबंदी के बाद चलन से बाहर हुए नोटों की कुछ मजेदार तस्वीरें फिर सामने आ रही हैं। कहीं 500 के नोट खाता बकरा नजर आता है तो कहीं 1000-500 के नोट पर बनता गुटखा। देखें ये 7 मजेदार तस्वीरें...

जब हजार व पांच सौ के नोट किसी काम के नहीं बचे तो किसी ने नोटों की पुंगी बनाकर उसमें मूंगफली खाना ही शुरू कर दिया।
शायद इन्हें 500 के पुराने नोटों को वापस जमा करने का समय नहीं मिल पाया था। जब ये नोट किसी काम के नहीं बचे तो इस शख्स ने सोचा कि इसमें आग ही लगा दें।
ऐसा रईसजादा बकरा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। नोटबंदी के फैसले के बाद इसे जमकर 500 के नोट खोने को मिले।
नोटबंदी का सबसे ज्यादा दुख शायद इन्हें ही हुआ था। हो सकता है इस शख्स के घर नोटों के ढेर रहे होंगे पर ब्लैक को व्हाइट दिखाने में हुजूर फंस जाते। इसलिए अपने दुख को इन्होंने कुछ इस तरह बयां किया होगा।
इस शख्स ने तो हद ही कर दी थी, नोटबंदी के गम में साहब ने पीना शुरू कर दिया और नोट पर ही चखना रखकर खाने लगे थे।
नोटबंदी में चलन से बाहर हुए पांच सौ के नोट को कुछ लोगों ने इस तरह से श्रद्धांजलि दी थी। नोटों से Rest in Peace लिखा गया था।
गुटखा खाने वाले इस शख्स को भी क्या खूब सूझी थी। इसने कागज की जगह नोटों पर ही गुटखा रखना शुरू कर दिया।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News