- Home
- Viral
- गुजरात को एक के बाद एक सौगातें दे रहे पीएम मोदी, 10 फोटो में देखिए अब क्या दिया दीपावली का तोहफा
गुजरात को एक के बाद एक सौगातें दे रहे पीएम मोदी, 10 फोटो में देखिए अब क्या दिया दीपावली का तोहफा
गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के लोगों को एक के बाद एक कई सौगातें दे रहे हैं। गुरुवार को जहां उन्होंने सूरत के लोगों को करीब 34 सौ करोड़ के प्रोजेक्ट का तोहफा दिया वहीं, शुक्रवार को उन्होंने गांधी नगर और मुंबई के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। गुजरात के लोगों के लिए यह दीपावली का गिफ्ट माना जा रहा है। खुद मोदी ने गांधी नगर रेलवे स्टेशन से कालूपुर रेलवे स्टेशन तक का सफर किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से बात की और तस्वीरें भी खिंचवाईं। आइए फोटो में देखते हैं इस पूरे इवेंट की एक झलक।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे गांधीनगर रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।
वंदे भारत ट्रेन से प्रधानमंत्री मोदी ने गांधीनगर रेलवे स्टेशन से कालपुर रेलवे स्टेशन तक की यात्रा भी की। इस बीच उन्होंने अधिकारियों और स्टाफ से बात भी की।
प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के लोगों को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के अलावा मेट्रो ट्रेन की सौगात भी दी। उन्होंने अहमदाबाद मेट्रो को हरी झंडी दिखाई।
उन्होंने मेट्रो ट्रेन में भी सफर किया और अधिकारियों और मेट्रो रेल स्टॉफ से बात की। इस दौरान लोगों ने मोदी के साथ फोटो भी खिंचवाई।
प्रधानमंत्री मोदी का इसके बाद थलतेज स्थित दूरदर्शन केंद्र भी जाने का कार्यक्रम है। यहां उन्हें एक जनसभा को संबोधित भी करना है।
वंदे भारत के संचालन से गुजरात के लोगों में खुशी की लहर है। अधिकारियों का कहना है कि वे इस ट्रेन के जरिए यात्रियों को विमान जेसी सर्विस का एक्सपीरियंस देंगे।
अधिकारियों के अनुसार, यह ट्रेन यात्रियों को फ्लाइट में सफर करने जैसा अनुभव देगी। इसमें यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी और आधुनिक उपाय किए गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन में आधुनिक सुरक्षा तकनीक के तहत कवच प्रोद्यौगिकी व्यवस्था भी लागू की गई है।
कवच प्रोद्यौगिकी व्यवस्था के तहत ट्रेनों के बीच होने वाली टक्कर को रोका जा सकता है। यह तकनीक टक्कर होने से बचाती है।
बता दें कि प्रधानमंत्री का शुक्रवार को गुजरात दूसरे दिन का दौरा था। वे गुरुवार को सूरत में थे, जबकि आखिरी दिन वे अहमदाबाद में थे।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News