- Home
- Viral
- 10 फोटो में देखिए तंजानिया के भाई-बहन की ये शानदार जोड़ी, बॉलीवुड के गानों पर मचाती है धमाल, मोदी भी हैं फैन
10 फोटो में देखिए तंजानिया के भाई-बहन की ये शानदार जोड़ी, बॉलीवुड के गानों पर मचाती है धमाल, मोदी भी हैं फैन
ट्रेंडिंग डेस्क। सोशल मीडिया खासकर इंस्टाग्राम पर जो यूजर्स एक्टिव रहते होंगे, वे शायद तंजानिया के रहने वाले किली पॉल और उनकी बहन नीमा पॉल से वाकिफ होंगे। इन कंटेट क्रिएटर की जोड़ी हिंदी फिल्मों की रील्स बनाने के लिए मशहूर है। इनका भारत प्रेम खासकर बॉलीवुड प्रेम जगजाहिर है। बॉलीवुड के पुराने और मशहूर गानों पर ये दोनों भाई-बहन लिप सिंक करते हैं। वे अक्सर ऐसे वीडियो के साथ लिप सिंक करते देखे जा सकते हैं और इनका वीडियो जमकर वायरल होता है। रक्षा बंधन पर तस्वीरों के जरिए आज हम इस खास भाई-बहन की जोड़ी से आपको रूबरू करा रहे हैं।

तंजानिया के स्टार भाई-बहन किली और नीमा के फैन भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हैं। उन्होंने फरवरी में मन की बात कार्यक्रम में इस भाई-बहन की जोड़ी का जिक्र किया था।
किली पॉल और नीमा पॉल को इस साल की शुरुआत में तंजानिया में भारतीय उच्चायोग ने सम्मानित किया था। किली ने इंस्टाग्राम पोस्ट में इस सम्मान के बारे में पोस्ट भी किया है।
किली पॉल ने अपनी पोस्ट में लिखा था, मैं तंजानिया में भारत के उच्चायुक्त बिनाया प्राधा के जरिए सम्मानित होने के बाद बेहद खुश हूं। आपसे मिलकर बहुत खुशी हुई सर।
तब किली ने पोस्ट में लिखा था, मेरे साथ रहने के लिए आप सभी लोगों का धन्यवाद। मैं आपसे और भारत से प्यार करता हूं। भारतीय समर्थकों के प्रेम के बिना मैं यहां तक नहीं पहुंच सकता था।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर किली पॉल के करीब 42 लाख फॉलोवर्स हैं। अपनी प्रोफाइल में उन्होंने वीडियो क्रिएटर लिखा है। और जय हिंद के साथ लव का इमोजी पोस्ट किया है।
किली ने अप्रैल के अंत में दावा किया था कि उन्हें कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और चाकू से मारा गया है। इसमें वह घायल हुए और उन्हें टांके भी लगाने पड़े। इसकी एक फोटो भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी।
किली ने तब इंस्टाग्राम पर लिखा था, पांच लोगों ने मुझ पर हमला किया। मेरे दाहिने हाथ और पैर में चोट लगी है। टांके लगाने पड़े, मगर खतरे की कोई बात नहीं है। मेरे लिए प्रार्थना करें।
हालांकि, किली पॉल ने हमले के बाद का वीडियो भी पोस्ट किया था। मगर उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि किन लोगों ने उन्हें मारा और लड़ाई-झगड़े की यह नौबत क्यों आई।
उन्होंने पोस्ट में लिखा था, कुछ लोग हमेशा मुझे नीचे गिराना चाहते हैं। मगर भगवान हर बार सही समय पर आकर मेरी मदद करते हैं। इस बार भी मैं सुरक्षित हूं।
हाल ही में किली पॉल ने इंस्टाग्राम पर मशहूर गायक मुकेश के हिंदी गीत किसी की मुस्कुराहटों पे.. पर लिप सिंक किया था। इस वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दिया था।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News