- Home
- Viral
- 41 साल तक जंगल में रहा, पता ही नहीं था कि दुनिया में महिलाएं भी होती हैं...जानें Real Tarzan की पूरी कहानी
41 साल तक जंगल में रहा, पता ही नहीं था कि दुनिया में महिलाएं भी होती हैं...जानें Real Tarzan की पूरी कहानी
टार्जन की फिल्में और किस्से-कहानियां तो आपने खूब देखा और पढ़ा होगा। लेकिन आज आपको ऐसे शख्स की कहानी बताते हैं जो असल जिंदगी में टार्जन की तरह रहा। वियतनाम के जंगलों में 'हो वैन लैंग' नाम का शख्त 41 साल तक अपने भाई और पिता के साथ रहा। वो वहां से बाहर निकला ही नहीं। इतना ही नहीं, उसे ये भी नहीं पता था कि दुनिया में महिलाएं भी होती हैं।

हो वैन लैंग 1972 में वियतनाम युद्ध के अंत में जंगल में चल गया। अमेरिकी हमले में उनकी मां और दो भाई-बहनों की मौत हो गई। अभी लैंग की उम्र 46 साल है। उन्हें पता ही नहीं था कि दुनिया में महिलाएं भी होती हैं।
पूरी तरह से जंगल पर ही निर्भर थे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीनों पूरी तरह से जंगल पर ही निर्भर थे। वे शहद, फल और अन्य जानवरों को खाते थे। खुद के लिए घर बनाते। जंगली जानवरों से खुद की रक्षा भी करते थे।
साल 2015 में एक फोटोग्राफर अल्वारो सेरेजो ने इस परिवार का पता लगाया। फिर इन्हें जंगल से निकाल कर पास के गांव में लाया गया। वहां महिलाएं भी थीं। लैंग ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनके पिता ने कभी नहीं बताया कि महिलाएं भी होती हैं।
सेरेजो ने news.com.au को बताया कि लैंग के पिता को जब गांव में लौटने के लिए कहा गया तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ कि वियतनाम युद्ध खत्म हो गया है। उन्होंने कहा, वे लोगों को कहीं भी देखते थे तो भाग जाते थे। इससे भी अधिक आश्चर्य की बात यह थी कि लैंग आज भी पुरुषों और महिलाओं के बीच ज्यादा फर्क नहीं कर पाते।
सेरेजो ने कहा, मैं दावे के साथ ये बात कह सकता हूं कि लैंग की कभी भी यौन इच्छा नहीं रही। लैंग के भाई त्रि ने कहा, लैंग ने अपनी पूरी जिंदगी जंगल में बिताई। उसका दिमाग बिल्कुल एक बच्चे की तरह है। अगर मैं लैंग से किसी को पीटने के लिए कहूं तो वो उसे करेगा। उसे अच्छे और बुरे के बीच का अंतर नहीं पता है। लैंग सिर्फ एक बच्चा है। उन्होंने कहा, लैंग कुछ भी नहीं जानता। अगर मैंने लैंग को किसी पर चाकू से वार करने के लिए कहा तो वह बिना सोचे समझे कर देगा और वह व्यक्ति को मार सकता है।
'लोगों को जानवरों के साथ देखकर अच्छा लगता है'
सेरेजो ने कहा, लैंग के लिए पहला साल सबसे कठिन था क्योंकि कोरोना की समस्या थी। लैंग कहता है कि आधुनिक दुनिया में बहुत शोर शराबा है। हालांकि उसे ये देखकर खुशी होती है कि लोग जानवरों को साथ लेकर घूमते हैं। उन्हें प्यार करते हैं, क्योंकि लैंग जंगल में जानवर हमेशा उससे दूर भागते थे।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News