अस्त होते सूर्य को श्रद्धालुओं ने दिया अर्घ्य, 10 फोटों में देखिए आज कहां क्या हुआ
ट्रेंडिंग डेस्क। देश ही नहीं दुनियाभर में आज छठ पूजा का पर्व उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है। हालांकि, कई जगह से ऐसी तस्वीरें भी आई हैं, जिसमें महिला श्रद्धालुओं को प्रदूषित पानी में डुबकी लगाते हुए पूजा करने को मजबूर होना पड़ा। रांची के स्वर्णरेखा नदी से ऐसी ही कुछ हैरान करने वाली तस्वीर देखी जा सकती हैं। यही नहीं, दिल्ली में स्मोग बढ़ता जा रहा है और लोग जहरीली हवा में सांस ले रहे हैं, मगर पंजाब के कई किसान ऐसे हैं, जिन्हें इससे कोई मतलब नहीं और वे पराली जलाते देखे जा सकते हैं। आइए तस्वीरों के जरिए देखते हैं आज कहां क्या हुआ।

यह तस्वीर झारखंड की राजधानी रांची की है, जहां स्वर्णरेखा नदी के प्रदूषित जल में श्रद्धालु छठ पूजा कर रहे हैं।
यह तस्वीर रांची की है, जहां स्वर्णरेखा नदी में छठ पूजा पर्व के दौरान प्रदूषित पानी में डुबकी लगाती महिला श्रद्धालु।
यह तस्वीर हरियाणा के गुरुग्राम की है, जहां महिला श्रद्धालु अस्थायी तालाब में सूर्य देवता को अर्घ्य दे रही हैं।
यह तस्वीर पश्चिम बंगाल के कोलकाता की है, जहां छठ पूजा के दौरान रस्म निभाते हुए महिला श्रद्धालु एकदूसरे को सिंदूर लगा रही हैं।
यह तस्वीर दिल्ली की है, जहां उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने छठ पूजा पर्व के लिए तैयार किए गए अस्थायी तालाब का निरीक्षण किया।
यह तस्वीर तेलंगाना के महबूबनगर की है, जहां कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी सड़क पर दौड़ने लगे।
यह तस्वीर हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पिति की है, जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विजय संकल्प अभियान की शुरुआत की।
यह तस्वीर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की है, जहां प्रधान न्यायाधीश उदय उमेश ललित और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राष्ट्रीय न्यायिक विज्ञान विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए।
यह तस्वीर पंजाब के जालंधर की है, जहां मना करने के बावूजद एक किसान जबरदस्ती अपने धान के खेत में पराली जलाता दिख रहा है।
यह तस्वीर दिल्ली की है, जहां पंजाब में पराली जलाने से बहकर आई प्रदूषित और जहरीली हवा स्मोग के तौर पर देखी जा सकती है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News