MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • गलवान हिंसा का एक साल: जानें कौन है वह 'हीरो', जिसने सबसे पहले देखा घाटी में चीन की करतूत

गलवान हिंसा का एक साल: जानें कौन है वह 'हीरो', जिसने सबसे पहले देखा घाटी में चीन की करतूत

गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प के एक साल पूरे हो गए। 15 जून 2020 को भारतीय सैनिकों ने अपने अदम्य साहस का एक बार फिर से परिचय दिया था। शहीद गुरतेज सिंह वह पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने गलवान में चीन की साजिश का पता लगाया। गुरतेज सिंह ऑपरेशनल पेट्रोलिंग के स्काउट में थे। उन्हें गलवान घाटी में पेट्रोलिंग का काम सौंपा गया था। उन्हें मरणोपरांत गणतंत्र दिवस 2021 पर वीर चक्र से सम्मानित किया गया।

1 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jun 15 2021, 12:16 PM IST| Updated : Jun 15 2021, 01:03 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

शहीद गुरतेज सिंह का जन्म 15 नवंबर 1997 को पंजाब के मनसा जिले के गांव बिरेवाला डोगरान में हुआ था। उन्होंने 18 दिसंबर 2018 को भारतीय सेना की पंजाब रेजिमेंट ज्वॉइन की। 

26

पंजाब रेजिमेंट सेंटर में ट्रेनिंग के बाद उन्हें 14 अक्टूबर 2019 को तीसरी बटालियन पंजाब रेजिमेंट में तैनात किया गया था। उस समय बटालियन को सियाचिन में उत्तरी ग्लेशियर में तैनात किया गया था। उन्होंने सियाचिन में मलौन पोस्ट, बिला कॉम्प्लेक्स (ऊंचाई-18018 फीट) में तैनाती दी थी।

36

15 जून 2020 को पेट्रोलिंग के दौरान उन्होंने भारतीय सैनिकों के खिलाफ चीनी सैनिकों को पोस्ट बनाते हुए देखा। कुछ देर बाद ही दोनों पक्षों का आमना-सामना हुआ। खूनी झड़प के दौरान भारतीय सैनिकों ने दुश्मन को खदेड़ दिया।

46

चीनी सैनिकों पर घातक हथियारों के इस्तेमाल का आरोप लगा। इसके बाद भी भारतीय सैनिकों ने उनका डटकर मुकाबला किया। चीनी सैनिक पीछे हटने पर मजबूर हो गए।

56

शहीद गुरतेज सिंह के परिवार में उनके बुजुर्ग माता-पिता और एक भाई है। उनके पिता विरसा सिंह एक किसान हैं। मां प्रकाश कौर गृहिणी हैं। परिवार पंजाब के मनसा जिले के बीरेवाला डोगरान गांव में रहता है।

66

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved