- Home
- Viral
- 10 फोटो में देखिए दुनिया की सबसे खूबसूरत, मगर सबसे सस्ती जगहें, भारत का ये डेस्टिनेशन भी लिस्ट में शामिल
10 फोटो में देखिए दुनिया की सबसे खूबसूरत, मगर सबसे सस्ती जगहें, भारत का ये डेस्टिनेशन भी लिस्ट में शामिल
ट्रेंडिंग डेस्क। अगर आप आने वाले दिनों में छुट्टियां प्लान कर देश से बाहर कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे देशों के नाम बता रहे हैं, जो न सिर्फ खूबसूरती के लिहाज से अच्छे हैं बल्कि, आपके बजट में भी आएंगे। फिर चाहे वह एथेंस हो या फिर अजरबैजान। अमरीका का बफेलो हो या ट्यूनिशिया और सर्बिया। यही नहीं, भारत का भी एक राज्य इस सूची में शामिल है, जहां जाने से आपको शांति और सुकून भी मिलेगा। तो आइए तस्वीरों के जरिए जानते हैं कि वे कौन से देश या शहर ऐसे हैं, जहां आप आने वाली छुट्टियों के लिए घूमने का प्लान बना सकते हैं।

दक्षिण अफ्रीका में केपटाउन से कुछ दूरी पर एक सुंदर सा शहर है, जिसका नाम है केप वाइनलैंड। ये जगह घूमने और पार्टी करने दोनों के लिए बेहतरीन कही जा सकती है, क्योंकि पहाड़ों के बीच यहां की मशहूर वाइन का आनंद लेते हुए छुट्टियों का मजा लिया जा सकता है।
तंजानिया, जो कि पूर्वी अफ्रीका का खूबसूरत देश है, यहां जंजीबार नाम का आईलैंड है। इसी सुंदरता का अंदाजा आप ऐसे लगा सकते हैं कि यूनेस्को ने इस आईलैंड को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी की लिस्टम में शामिल किया हुआ।
ट्यूनिशिया नाम का छोटा सा मगर सुंदर सा देश कई फिल्मों में खूबसूरती का गवाह रह चुका है। यहां सिदी बोउ सैद नाम का समुद्र तट हर मौसम में लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है।
अगर कम पैसे में शानदार का शहर का लुत्फ लेना चाहते हैं तो ग्रीस का एथेंस भी अच्छी च्वाइस हो सकती है। यहां रेस्त्रां में खाना सस्ता है और म्यूजियम, जिसमें एक्रोपोलिस जैसा मशहूर संग्रहालय भी शामिल है कम पैसे में देखा जा सकता है।
यूरोपीय शहर सर्बिया की नाइट लाइफ जबरदस्त है। यहां ऐतिहासिक इमारतें अब भी मौजूद हैं, जो तुर्की साम्राज्य का आभास दिलाती हैं। साथ ही, स्काडरजिला नाम का शहर भी घूमने के लिए अच्छा विकल्प होगा।
मुस्लिम देश अजरबैजान पूर्वी यूरोप और एशिया के बीच में स्थित है। यह मुस्लिम देश है और सुंदरता के तो क्या कहने। खासकर, मड वालकांस और एबशेरॉन नेशनल पार्क पर आप जरूर जाना चाहेंगे।
अमरीका के बड़े शहर न्यूयॉर्क में एक जगह है बफेलो, जहां की सुंदरता के किस्से दूर-दूर तक मशहूर है। चर्चित नियाग्रा फाल्स यहां से आधे घंटे की दूरी पर है। सके अलावा किड्स म्यूजियम भी घूमने के लिए पसंदीदा डेस्टिनेशन है।
हिंदुस्तान का दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश को आप यूं ही नहीं छोड़ सकते। वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी हो या खजुराहों के पुराने मंदिर। सांची स्तूप हो या रीवांचल में पहाड़ों की श्रंखला, यहां के जंगल में आप सफारी का आनंद भी बेहद कम दाम में ले सकते हैं।
अगर आप थर्मल बॉथ का मजा लेना चाहते हैं तो हंगरी का बुडापेस्ट शहर अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां वाइन बार और केलेटी स्टेशन टूरिस्ट के पसंदीदा और बजट फ्रेंडली लोकेशन में से एक हैं।
इंडोनेशिया वैसे भी कम बजट में पर्यटन की दृष्टि से बेहतर माना गया है। कम खर्च में आप यहां के ईस्ट नूसा टेंगरा आईलैंड पर घूम सकते हैं और स्कूबा डाइविंग का मजा ले सकते हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News