- Home
- Viral
- कौन हैं लिज ट्रस, यूके पीएम पद की रेस में रिषि सुनक को दे रहीं चुनौती, 10 फोटो में जानिए उनकी जरूरी डिटेल
कौन हैं लिज ट्रस, यूके पीएम पद की रेस में रिषि सुनक को दे रहीं चुनौती, 10 फोटो में जानिए उनकी जरूरी डिटेल
इंग्लैंड। ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री रिषि सुनक का नाम इन दिनों कई दौर के मतदान के बाद प्रधानमंत्री पद के शीर्ष दावेदार के तौर पर सामने आया है। बीते बुधवार को संपन्न पांचवें और अंतिम दौर के मतदान में उन्हें 137 वोट मिले हैं। वहीं, विदेश सचिव लिज ट्रस 113 वोट के साथ ठीक उनके बाद हैं। माना जा रहा है कि रिषि सुनक को लिज से कड़ी टक्कर मिल रही है और कई नेता उनके समर्थन में हैं। अभी फाइनल राउंड के लिए छह हफ्ते हैं और इस बीच दोनों ही उम्मीदवार एड़ी-चोटी का जोर लगाकर अपना समर्थन बढ़ाने की कोशिश करेंगे। आईए तस्वीरों के जरिए लिज ट्रस के बारे में जानते हैं, जो रिषि सुनक को कड़ी चुनौती दे रही हैं।

ब्रिटेन में आगामी 5 सितंबर तक नया प्रधानमंत्री चुना जाना है। अगर रिषि सुनक यह चुनाव जीत जाते हैं, तो वह ब्रिटेन के पहले नस्लीय शख्स होंगे, जो प्रधानमंत्री बनेंगे।
रिषि सुनक को विदेश सचिव लिज ट्रस से कड़ी टक्कर मिल रही है। वह प्रधानमंत्री पद की रेस में दूसरे नंबर पर हैं। जबकि, तीसरे नंबर पर मार्गरेट थैचर का नाम सामने आ रहा है।
मार्गरेट थैचर के बाद थेरेसा मे भी ब्रिटिश पीएम पद की रेस में हैं। इस तरह इस बार तीन महिलाएं ऐसी हैं, जो ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद के लिए दावेदार हैं।
हालांकि, लिज ट्रस को मार्गरेट थैचर का फॉलोअर भी माना जा रहा है। कई लिज ट्रस मार्गरेट को कॉपी करने के लिए मशहूर हुई हैं। ट्रस थैचर की तरह ही अपनी मार्केटिंग खुद कर रही हैं।
ब्रिटिश विदेश सचिव के तौर पर लिज ट्रस ने ब्रेग्जिट के समर्थन में हस्ताक्षर किया था और उन्होंने कई व्यापारिक सौदों में भी सुर्खियां बटोरी हैं।
यूक्रेन का समर्थन करने और पड़ोसी के खिलाफ युद्ध शुरू करने के लिए रूस पर प्रतिबंध लगाने के मामले में भी लिज ट्रस का नाम प्रमुखता से लिया जाता है।
लिज ट्रस ने वादा किया है कि अगर वह जीतती हैं तो रक्षा खर्च बढ़ाएंगी और टैक्स में कटौती करेंगी। वे कंजर्वेटिव पार्टी की उम्मीदवार बनी है।
कंजर्वेटिव पार्टी की उम्मीदवार बनने से लिज ट्रस ने दक्षिणपंथी समर्थकों को अपने पाले में पहले ही मिला लिया है। माना जा रहा है कि बहस के दौरान वे रिषि सुनक को कड़ी टक्कर देंगी।
दूसरी ओर, लिज ट्रस के पूर्व में लिए गए फैसलों की कई मामलों में आलोचना भी हो रही है। आलोचकों का उनके पास घरेलू आर्थिक संकटों और यूक्रेन में युद्ध के बीच ब्रिटेन का नेतृत्व करने के लिए आवश्यक गुणों की कमी है।
यही नहीं, पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी लिज ट्रस का समर्थन कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक बयान देकर कहा भी था कि ब्रिटिश लोग रिषि सुनक का समर्थन नहीं करें।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News