MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • राखी की बदतमीजियों का सलमान ने किया सपोर्ट तो भड़के रुबीना के पति, सबके सामने दे डाली ये धमकी

राखी की बदतमीजियों का सलमान ने किया सपोर्ट तो भड़के रुबीना के पति, सबके सामने दे डाली ये धमकी

मुंबई। 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) में पिछले कुछ दिनों से एंटरटेनमेंट के नाम पर राखी सावंत (Rakhi Sawant) ऊल-जुलूल और अश्लील हरकतें कर रही हैं। हाल ही में राखी ने बदतमीजी की सारी हदें पार करते हुए रुबीना (Rubina Dilaik) के पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) की पैंट का नाड़ा खोला दिया था। राखी सावंत की लगातार चल रही इन हरकतों को लेकर अब अभिनव सलमान खान से शिकायत करने वाले हैं। शनिवार को आने वाले वीकेंड का वार एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें अभिनव राखी के गलत व्यवहार को लेकर सलमान से बात करते नजर आ रहे हैं। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jan 30 2021, 05:59 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

हालांकि, इस दौरान सलमान राखी को कटघरे में खड़ा करने के बजाय उनका सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। सलमान खान कहते हैं कि राखी सावंत घर की सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट हैं और उसका सबसे ज्यादा फायदा अभिनव को हो रहा है। 
 

29

इस पर अभिनव नाराज होते हुए कहते हैं कि उन्हें इस तरह का फायदा बिल्कुल नहीं चाहिए। इस पर सलमान खान अभिनव को डांटते हुए कहते हैं कि चीजों पर ऐसे ओवर रिएक्ट नहीं करना चाहिए।
 

39

सलमान की बात सुनकर अभिनव और रुबीना इमोशनल हो जाते हैं। इसके बाद अभिनव गुस्से में शो छोड़ने की धमकी देते हुए कहते हैं- अगर ये एंटरटेनमेंट है तो मैं अभी के अभी घर छोड़कर जाना चाहता हूं।

49

प्रोमो में अभिनव शुक्ला को रोता देख उनके फैंस सलमान पर बेहद नाराज हैं। सोशल मीडिया पर अभिनव शुक्ला ट्रेंड कर रहा है और फैंस शो के होस्ट सलमान खान को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। 

59

एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा- मुझे पक्का भरोसा है कि सलमान खान शो में अभिनव शुक्ला से जलते हैं। मुझे यकीन है कि अभिनव ने राखी सावंत की नाड़ा खींचने वाली हरकत का बुरा नहीं माना लेकिन अभिनव को वो चीज नहीं मिल रही, जिसके वो हकदार हैं।

69

अभिनव के प्यार में पागल राखी ने हाल ही में ऐसी हरकत कर दी, जिसे देख रुबीना भड़क उठीं। रुबीना ने सख्त लहजे में राखी को चेतावनी भी दे डाली है। दरअसल, बिग बॉस में राखी सावंत बरमूडा (हाफ पैंट) में खड़े अभिनव शुक्ला के पास जाती हैं और उनका नाड़ा खींच देती हैं। ये देख अभिनव हैरान रह जाते हैं। हालांकि राखी की इस हरकत से अभिनव की पत्नी रुबीना दिलैक भड़क जाती हैं।

79

रुबीना गुस्से में कहती हैं- राखी अपनी हदें पार मत करो। ये सुनकर राखी कहती हैं- मुझे आप रोक नहीं सकते। इस पर रुबीना कहती हैं- मैं तुम्हारे इस तरह के किसी भी एंटरटेनमेंट को सपोर्ट नहीं करूंगी। इस पर राखी सावंत कहती हैं- मैंने अभिनव को किसी भी तरह की चोट नहीं पहुंचाई, सिर्फ नाड़े को हाथ लगाया था।

89

इससे पहले, अभिनव के प्यार में पागल राखी ने अपने पूरे बदन पर लिपिस्टिक से उनका नाम लिख लिया था। राखी अपने पूरे बदन पर लिपस्टिक से आई लव अभिनव लिख लेती हैं। इसे देखकर अभिनव मुंह बनाते हैं और पूछते हैं- ये क्या है? इस पर राखी बोलती हैं- मेरा क्रेजी लव है। ये देखकर अभिनव के होश उड़ जाते हैं और साथ ही रुबीना भी उन्हें खरी खोटी सुनाने लगती हैं।

99

राखी को ऐसा करते देख रुबीना को गुस्सा आता है और वह कहती हैं- राखी इस तरीके की बात मत कीजिएगा। बाद में वह अभिनव को भी राखी से दूर रहने की सलाह देती हैं और कहती हैं कि यह एक चीप एंटरटेनमेंट है। वह अपनी सीमाएं लांघ जाएंगी, तुम उसे बढ़ावा मत देना।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
OTT की शॉकिंग मर्डर मिस्ट्री, आखिरी 10 मिनट ने बदली पूरी कहानी-क्लाइमैक्स भयानक
Recommended image2
The Raja Saab OTT Blast: प्रभास की फिल्म ने मचाया तहलका, JioHostar क्रैश
Recommended image3
The 50 Elimination: अब तक कितने कंटेस्टेंट्स OUT, कौन रहा सबसे बदकिस्मत?
Recommended image4
70 साल की उम्र में भी सुपरस्टार! बॉक्स ऑफिस पर 300Cr+ कमाने वाली फिल्म अब OTT पर
Recommended image5
KSBKBT 2 का वो महा फिसड्डी हीरो, जिसकी 22 में से 21 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर Flop
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved