MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • स्टारडम के नशे में जब इन स्टार्स संग Kapil Sharma कर बैठे थे गंदी हरकत, अजय देवगन ने ऐसे तोड़ा था घमंड

स्टारडम के नशे में जब इन स्टार्स संग Kapil Sharma कर बैठे थे गंदी हरकत, अजय देवगन ने ऐसे तोड़ा था घमंड

मुंबई. कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) एक बार फिर अपने नए शो के साथ कमबैक करने जा रहे हैं। दर्शक लंबे समय से कपिल के शो का इंतजार कर रहे थे और अब जल्द ही उनका फेवरेट शो टीवी पर लौटने वाला है। कपिल ने शो से जुड़ी डिटेल्स शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बता दिया है कि द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) के नए सीजन की शुरुआत 21 अगस्त को होगी। शो रात 9 बजे ऑनएयर होगा। बता दें कि कपिल का शो लोगों को इतना पसंद आता है कि इसकी रैकिंग टीआरपी की लिस्ट हमेशा बनी रही है। उनके शो में कई सेलेब्स अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट का प्रमोशन करने पहुंचते है। वैसे, आपको बता दें कि ऐसा भी कई बार हो चुका है कि सेलेब्स को कपिल की वजह से शूट के लिए घंटों सेट पर इंतजार करना पड़ा। नीचे पढ़ें कौन-कौन बॉलीवुड सेलेब्स ने कपिल शर्मा की वजह से शूटिंग के लिए इंतजार किया और किसने  उन्हें लगा दी थी फटकार...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Aug 18 2021, 12:10 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

हाल ही में कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर शो का एक नया प्रोमो शेयर किया है। इसमें वो अजय देवगन और अक्षय कुमार के साथ हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, शो की ग्रैंड ओपनिंग में अक्षय कुमार और अजय देवगन अपनी-अपनी फिल्मों बेलबॉटम और भुज : द प्राइड का प्रमोशन करते नजर आएंगे।

29

शाहिद कपूर और कंगना रनोट भी अपनी फिल्म रंगून का प्रमोशन करने कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे। इन दोनों को भी शो की शूटिंग के लिए कपिल का सेट पर घंटों इंतजार करना पड़ा था।
 

39

2017 में आई फिल्म बेगम जान का प्रमोशन करने विद्या बालन कपिल शर्मा के शो में पहुंची थी। शो के शूट के लिए जहां विद्या बालन सेट पर मौजूद थी वहीं कपिल के कहीं अते-पते नहीं थे। विद्या को 6 घंटे तक सेट पर कपिल का इंतजार करना पड़ा था।

49

कपिल शर्मा की लेट-लतीफी की वजह से अजय देवगन को बहुत ज्यादा भड़क गए। वे अपनी फिल्म बादशाहो का प्रमोशन करने सेट पर पहुंचे थे। लेकिन कपिल सेट पर शूटिंग के लिए पहुंचे ही नहीं और अजय गुस्से में सेट छोड़कर चले गए थे। बाद में कपिल के लाख मनाने के बाद भी अजय नहीं मानें थे।

59

फिल्म मुबारकां की रिलीज को दौरान अनिल कपूर, अर्जुन कपूर और इलियाना डिक्रूज कपिल के शो में पहुंचे थे, हालांकि, इन तीनों सेलेब्स को भी शूटिंग के लिए इंतजार करना पड़ा था। फिर पता चला था कि कपिल की तबीयत ठीक नहीं है और शो की शूटिंग ही कैंसिल करनी पड़ी थी। 

69

2018 में आई फिल्म हिचकी के प्रमोशन के लिए रानी मुखर्जी कपिल शर्मा के शो में पहुंची थी। हालांकि, रानी को कपिल का लंबा इंतजार करना पड़ा था और वे कपिल के आने पर उनपर गुस्सा भी हो गई थी। 

79

2017 में आई फिल्म ओके जानू के प्रमोशन के लिए श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर शो पर पहुंचे थे। दोनों स्टार्स को शो के सेट पर 5 घंटे इंतजार करना पड़ा था। फिर जब कपिल आए तो शो की शूटिंग शुरू हो पाई थी। 
 

89

बता दें कि इस बार यह शो नए रूप में दर्शकों के सामने आएगा। कपिल शर्मा के शो से जुड़ी कुछ फोटोज हाल ही में सामने आई थीं, जिनमें सेट पर बदलाव साफ देखा जा सकता है। कपिल के शो में सेट पर ही इस बार एटीएम मशीन के अलावा एक शानदार होटल नजर आ रहा है, जिसका नाम 'चिल पैलेस' है। इसके अलावा 10 स्टार ढाबा भी दिख रहा है। अमूमन 5 स्टार होटल होते हैं, लेकिन यहां थीम को मजेदार बनाने के लिए इस तरह का नाम दिया गया है।

99

शो में इस बार कपिल शर्मा के साथ भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, चंदन प्रभाकर, सुदेश लहरी, अर्चना पूरन सिंह और सुमोना चक्रवर्ती नजर आएंगे। बता दें कि उस बार शो में सुमोना का लुक बदला-बदला नजर आएगा।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Anupamaa Twist: कहानी में आने वाला है नया मोड़, 1 चीज जो अनुपमा में अब कभी नहीं दिखेगी
Recommended image2
The 50 में फर्राटेदार हिंदी-पंजाबी-हरियाणवी बोलने वाला कौन है ये नाइजीरियन कंटेस्टेंट?
Recommended image3
Netflix New Release: क्राइम-थ्रिलर-कॉमेडी का डबल डोज, 20 नई फिल्में-सीरीज से मचेगा तहलका
Recommended image4
Border 2 OTT Release: थिएटर में मचाया गदर अब ओटीटी पर दहाड़ेंगे सनी देओल, इस दिन होगी स्ट्रीम
Recommended image5
Courtroom Drama On OTT: कोर्टरूम के पेचीदे केस वाली 5 देखने लायक मूवी, जानें किस ओटीटी पर देखें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved