MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • गोविंदा की भांजी के साथ रेप वाली घटना पर कृष्णा का चौंकाने वाला खुलासा, बोला ऐसा कुछ नहीं हुआ

गोविंदा की भांजी के साथ रेप वाली घटना पर कृष्णा का चौंकाने वाला खुलासा, बोला ऐसा कुछ नहीं हुआ

मुंबई. रियलिटी शो बिग बॉस 13 खत्म हो गया है, लेकिन कंटेस्टेंट्स अभी भी अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बता दें कि आरती सिंह ने शो में खुलासा किया था कि बचपन में उनके साथ रेप की कोशिश की गई थी। आरती ने दोबारा इसी मामले पर हाल ही में बयान दिया है। उनके इस बयान पर भाई ने भी अपनी बात रखी है। वैसे आरती रिश्ते में एक्टर गोविंदा की भांजी लगती है। कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक उनके बड़े भाई हैं।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Mar 04 2020, 10:25 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
आरती ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में बताया कि जब उनकी मां ने ये बात टीवी पर सुनी थी तो वो हैरान रह गई थी और उन्होंने 3 दिन तक खाना नहीं खाया था। आरती ने बताया, 'हर कोई परेशान था। मेरी मम्मी ने तीन दिन तक कुछ खाया नहीं था और हर किसी से फोन पर बात करती थीं।'
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210
आरती ने बताया, 'मेरी मम्मी ने भाई कृष्णा से कहा कि वह मुझे शो से बाहर ले आए क्योंकि चैनल से उनकी जान-पहचान है। लेकिन फिर भाई ने मां को समझाया कि इस तरह तो बहन हार जाएगी।'
310
कृष्णा ने आरती के रेप की कोशिश करने वाली बात पर इंटरव्यू में कहा था, 'वह फ्लो-फ्लो में ज्यादा बोल गई थी। उस पर किसी भी तरीके की रेप की कोशिश नहीं हुई थी। ऐसा होने वाला था, लेकिन वह लड़का भाग गया। उस लड़के पर एफआईआर भी हुई थी, लेकिन फिर उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने उसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिला।'
410
कृष्णा ने ये भी कहा था, 'आरती बहुत सेंसिटिव है और छोटी-छोटी बातों पर रिएक्ट करती है। जब मैं उसे शो में छोड़ने आया था तो मुझे नहीं लगा था कि वह इतना आगे तक जाएगी। एक महीने बाद ही उसे पैनिक अटैक भी आ गया था । हम सब डर गए थे और हमें लग रहा था कि वो ठीक नहीं है।'
510
भाई के बयान पर आरती ने कहा, 'कृष्णा और मेरी मम्मी इससे काफी दुखी थे, जो मैंने बोला क्योंकि अभी मेरी शादी नहीं हुई है। कृष्णा ने ऐसा नहीं कहा कि ये बिल्कुल नहीं हुआ है। उन्होंने बस यही कहा है कि मैंने फ्लो-फ्लो में ज्यादा बोल दिया। वह चाहते थे कि मैं सिर्फ 3 लाइन बोलती, बाकी की 10 लाइन की क्या जरूरत थी। एक भाई का ऐसा रिएक्शन नॉर्मल था।'
610
बात आरती की पर्सनल लाइफ की करें तो पैदा होते ही उनकी मां की मौत हो गई। उन्हें कभी पिता का प्यार नहीं मिला। इतना ही नहीं एक बार घर के नौकर ने उनके साथ रेप तक करने की कोशिश की थी। आरती अपनी लाइफ में काफी दर्द झेल चुकी है।
710
आरती ने एक इंटरव्यू में बताया था- 'मेरी मां की डेथ हो गई थी जब मैं पैदा हुई थी, क्योंकि उन्हें कैंसर था। मेरी मदर की जो कजिन भाभी थीं और उनकी बेस्ट फ्रेंड भी थीं उन्होंने मुझे अडोप्ट कर लिया और मैं उनके साथ लखनऊ चली गई। कृष्णा मेरा सगा भाई है, उस वक्त वो देढ़ साल का था। मेरे डेडी उस समय दो-दो बच्चे नहीं पाल सकते थे। मैं उस समय 8 महीने की छोटी सी बच्ची थी।
810
आरती ने आगे बताया था- मैं बचपन से ही अपने फादर के बिना रही हूं। मुझे फादर का सपोर्ट और प्यार नहीं मिला है। मैं इनसिक्योर हूं। मुझे डर लगता है कि कोई इंसान मुझे छोड़कर ना चला जाए। हमेशा मुझे किसी ना किसी को खोने का डर रहा है।
910
बता दें कि आरती ने अपने डिप्रेशन के बारे में भी बताया था। वो 2 साल तक काम ना मिलने की वजह से डिप्रेशन में चली गई थीं और बाद में उन्होंने खुद को बढ़ी मुश्किल से संभाला था।
1010
आरती के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो कई टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। वे उड़ान, मायका, देवों के देव महादेव, वारिस, गृहस्थी, ससुराल सिमर का, उतरन जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। लव लाइफ की बात करें तो आरती एक्टर अयाज खान को डेट कर चुकी हैं। दोनों शो परिचय: नई जिंदगी के सपनों का में साथ दिखे थे। हालांकि, उन्हें प्यार में भी धोखा ही मिला।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
'पैंट उतारकर सामने खड़ा हुआ शख्स', 43 साल की एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Recommended image2
Naagin 7 Aakhri War: इस दिन खत्म होगा शो, आखिरी वार के लिए 2 हसीनाओं की नागिन 7 में एंट्री
Recommended image3
Shehar Update: 'सेहर होने को है' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, 6 साल के लीप के बाद बदलेगी लीड एक्ट्रेस?
Recommended image4
Tanya Mittal Dream Husband: 'बिग बॉस' की तान्या मित्तल को कैसा पति चाहिए? वायरल हुआ वीडियो
Recommended image5
Uorfi Javed ने खोला बॉलीवुड का काला-चिटठा! बताया साइड एक्टर्स के साथ होता है कैसा बर्ताव
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved