MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Yemen Houthis
Swatantra Bhardwaj Case:
PM Modi Meloni
Sonia Gandhi Memoir
Fastag Reward Scheme
Pig Kidney Transplant
Mirzapur The Movie X Review
Yasin Malik Affidavit
Nepal Flood Rescue
MP Weather Alert
Happy Krishna Janmashtami Wishes in Hindi
Teacher's Day 2026
ISRO GSLV-F17 Launch
Mayawati-Akash Anand Rift
Kuwait News
News Flash Roundup
Toxic Box Office Collection
Hanuman Ansh Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • ब्वॉयफ्रेंड से किसी भी पल शादी के लिए तैयार है बालिका वधू की एक्ट्रेस, कहा- मुझे मेरा प्यार मिल चुका है

ब्वॉयफ्रेंड से किसी भी पल शादी के लिए तैयार है बालिका वधू की एक्ट्रेस, कहा- मुझे मेरा प्यार मिल चुका है

मुंबई। फेमस टीवी शो 'बालिका वधू' (Balika Vadhu) में आनंदी का किरदार निभाकर फेमस हुई एक्ट्रेस अविका गौर (Avika Gor) इन दिनों ‘रोडीज’ फेम मिलिंद चंदवानी (Milind Chandwani) को डेट कर रही हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी थी। फैंस भी इस जोड़ी को शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं। हाल ही में अविका गौर ने एक इंटरव्यू में अपने वेडिंग प्लान को लेकर बात की। इस दौरान अविका ने ये भी कहा कि वो अब शादी के लिए तैयार हैं। 

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : May 20 2021, 03:07 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

इंटरव्यू के दौरान जब अविका से पूछा गया कि क्या वो दोनों शादी के लिए तैयार हैं? इस सवाल के जवाब में एक्ट्रेस ने कहा- मैं अभी शादी के लिए छोटी हूं। लेकिन मिलिंद अगर अभी शादी करना चाहते हैं या फिर वो मुझसे कहते हैं कि चलो कल शादी कर लेते हैं, तो मैं बिल्कुल तैयार हूं।
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
212

बता दें कि अविका गौर ने अपने ब्वॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी को उनके बर्थडे 27 मार्च के दिन खास अंदाज में विश किया था। इस दौरान अविका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी। इसमें वो मिलिंद के कंधे पर सिर रखे मुस्कुराती हुई नजर आई थीं। वहीं तस्वीर में मिलिंद, अविका को कुछ दिखाते नजर आए थे। 

312

इस फोटो के साथ अविका ने मिलिंद के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए लिखा था- बर्थडे मुबारक हो माय लव। तुमने मुझे वो शख्स बनाया है, जो मैं आज हूं। मुझे ये भरोसा है कि मैं तुम्हारी वजह से हूं, जो दयालुता आप देख रहे हैं वह भी तुमसे ही इंस्पायर है। तुमने मुझे विश्वास दिलाया कि प्यार के साथ जिंदगी जीने का अपना एक तरीका है। आप मुझे हर रोज और भी ज्यादा प्यार करते हैं। 

412

अविका ने आगे लिखा था- मैं जानती हूं कि मैं तुम्हें बहुत ज्यादा तंग करती हूं और तुम भी ये जानते हो कि मुझे बहुत-सी चीजों के लिए खेद है। मुझे समझने, मुझ पर भरोसा करने और मुझे मैच्योर होने में मदद करने के लिए शुक्रिया। जीवन भर के लिए चीयर्स, जो हम एक साथ बिताने जा रहे हैं। एक-दूसरे को प्रेरित करना और एक-दूसरे के साथ सपने पूरे करना। मैं तुम्हें अपने जीवन में पाकर धन्य हूं। आई लव यू। आज कल और हमेशा।

512

बता दें कि अविका गौर ने नवंबर, 2020 में अपने और मिलिंद चंदवानी के रिलेशनशिप की खबर दी थी। इस दौरान उन्होंने अपनी और मिलिंद की रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थीं। इसके साथ ही अविका ने लिखा था- मेरी प्रार्थना का जवाब मुझे मिल गया है। मुझे मेरी जिंदगी का प्‍यार मिल गया है। हमेशा के लिए वो मेरा है और मैं उसकी हूं। हम एक ऐसे साथ को डिजर्व करते हैं जो हमें समझता है, हम पर भरोसा करता है, हमें प्रेरणा देता है, हमें आगे बढ़ने में मदद करता है और असल में हमारी परवाह करता है। 

612

अविका का जन्म 30 जुलाई 1997 को मुंबई में एक गुजराती परिवार में हुआ। उनके पिता समीर गौर इन्वेस्टमेंट और इंश्योरेंस एजेंट हैं, जबकि मां चेतना गौर हाउसवाइफ हैं। अविका ने मुंबई के रेयान इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है। अविका जब महज 11 साल की थीं, तभी उन्हें 'बालिका वधू' में काम करने का मौका मिल गया था। इस सीरियल के बाद अविका ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

712

अविका बचपन से ही फैशन शो में हिस्सा लेती आ रही हैं। साल 2007 में लेक्मे फैशन वीक के दौरान उन्हें बच्चों के ब्रांड जिनी और जॉनी के लिए बेस्ट मॉडल का अवॉर्ड दिया गया था। उस समय उनकी उम्र महज 10 साल थी।

812

2008 में कलर्स के पॉपुलर शो 'बालिका वधू' से उन्होंने छोटे परदे पर कदम रखा। दो साल तक लगातार वे इस शो का हिस्सा रहीं और ऑडियंस के बीच काफी पॉपुलर रहीं। इससे पहले अविका 2008 में ही 'राजकुमार आर्यन', 'मेरी आवाज को मिल गई रोशनी', 'करम अपना-अपना' 'श्श्श्श...फिर कोई है' और 'चलती का नाम गाड़ी' में छोटी-छोटी भूमिका अदा कर चुकी थीं।

912

इस सीरियल के बाद अविका को 2011 में 'ससुराल सिमर का' में काम करने का मौका मिला। इसमें उन्होंने रोली का किरदार निभाया, जिसे काफी पसंद किया गया। इस सीरियल में अविका ने 14 साल की उम्र में एक शादीशुदा महिला का रोल प्ले किया था, जिसमें उनके हसबैंड मनीष रायसिंघानी बने थे।

1012

शो में काम करने के 2 साल बाद ही अविका और मनीष की डेटिंग की खबरें आने लगी थीं। उस वक्त अविका 16 साल की थीं, जबकि मनीष की उम्र 34 साल थी। एक इंटरव्यू में अविका ने कहा था कि मैं और मनीष अच्छे दोस्त हैं और हमें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि लोग हमारे बारे में क्या कह रहे हैं।

1112

अविका के मुताबिक, न सिर्फ हमारे अफेयर की खबरें उड़ीं बल्कि हमारे दो बच्चे होने का दावा भी किया जाने लगा था। रिपोर्ट्स में कहा जाता था कि हमनें उन्हें छुपाकर रखा है। इस तरह की खबरों से मैं मानसिक और शारीरिक रूप से बीमार रहने लगी थी।

1212

अविका के मुताबिक, शुरुआत में इन अफवाहों पर ध्यान ज्यादा जाता था। यहां तक कि हमने इनकी वजह से एक-दूसरे से बात तक बंद कर दी थी। हम एक-दूसरे को अवॉयड करने लगे थे। लेकिन लोगों ने हमें लिंक करना बंद नहीं किया। इसके बाद हमने फिर से दोस्त बनने का फैसला किया। हमारे बीच किसी तरह का रोमांटिक इन्वॉल्वमेंट नहीं है।
 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
एल्विश यादव-तेजस्वी प्रकाश में छिड़ी जंग! 'शट द एफ* अप' पर बवाल, Viral Video के बाद मचा हंगामा
Recommended image2
Bigg Boss 20 House Tour Video: जंगल थीम में सजा है घर, शार्क पूल और मिस्ट्री रूम ने बढ़ाया रोमांच
Recommended image3
The Traitors 2 Winner: क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना ने जीता खिताब, इतने लाख रुपए पर जमाया कब्जा
Recommended image4
Gandhari Film Review: तापसी पन्नू की ‘गांधारी’ में कितना दम? कहानी, एक्शन, सस्पेंस का पूरा हिसाब
Recommended image5
PAK में बैन यूट्यूबर की Bigg Boss 20 में एंट्री! घर में बढ़ेगा पारा, कंट्रोवर्सी की गारंटी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved